{"_id":"6a14652a4bb30505d705a82b","slug":"lawyers-protest-against-expanding-the-jurisdiction-of-district-courts-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138003-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जिला अदालतों के अधिकार क्षेत्र बढ़ाने का वकीलों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जिला अदालतों के अधिकार क्षेत्र बढ़ाने का वकीलों ने किया विरोध
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट के वकीलों ने सोमवार को जिला अदालतों के वित्तीय अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए काम का बहिष्कार किया। वकीलों के अदालत में पेश न होने के कारण हाईकोर्ट में सूचीबद्ध अधिकांश मामलों की सुनवाई प्रभावित रही। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) ने 23 मई को अपने सदस्यों से अपील की थी कि वे 25 मई को काम से दूर रहें। यह फैसला हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जिला अदालतों के वित्तीय सीमा बढ़ाने की मांग पर विचार करने के बाद लिया गया।
दिल्ली कोऑर्डिनेशन कमेटी ने लंबे समय से जिला अदालतों की वित्तीय सीमा को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये करने की मांग की थी। बार एसोसिएशन इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध कर रहा है। वकीलों का तर्क है कि इस तरह के बदलाव से हाईकोर्ट के कार्यभार पर असर पड़ेगा और कई मुकदमे जिला अदालतों में चले जाएंगे।