{"_id":"5ee5e0a19f780525c72d8825","slug":"lawyers-now-file-case-online-from-anywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील और वादी अब कहीं से भी ऑनलाइन फाइल कर सकेंगे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील और वादी अब कहीं से भी ऑनलाइन फाइल कर सकेंगे मामले
Sun, 14 Jun 2020 02:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 14 Jun 2020 02:02 PM IST
सार
- दिल्ली हाईकोर्ट में लाइन ई-फाइलिंग सिस्टम का आगाज
विज्ञापन
court
- फोटो : court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार से वकीलों और वादियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन ई-फाइलिंग सिस्टम की शुरूआत की। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल की अध्यक्षता में इस सिस्टम का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह सत्य है कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।
विज्ञापन
ऑनलाइन ई-फाइलिंग सिस्टम का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया गया। इस मौके पर केंद्र सरकार के सचिव, दिल्ली के मुख्य सचिव, एनआईसी के महानिदेशक, जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के अलावा अन्य अधिकारी व वकील उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अब वकील और वादी कहीं से भी किसी भी वक्त नए मामले, कैविएट,आवेदन, दस्तावेज आदि दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
अब मामलों को सूचीबद्ध करवाने के लिए वकीलों को अदालतों के काउंटरों पर नहीं आना पडे़गा। ऐसा होने से कागज की भी बचत होगी, जिससे प्रकृति का भी बचाव होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग मामलों को ऑनलाइन फाइल करने में असमर्थ होंगे उनके लिए व्यक्तिगत रूप से काउंटर पर मामले दर्ज करवाने की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन