{"_id":"5cf5ac3bbdec2207382fbc1f","slug":"lawyers-in-the-surajpur-court-premises-beat-police-personnel-at-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत परिसर में वकीलों ने सिपाही को पीटा, वर्दी भी फाड़ डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत परिसर में वकीलों ने सिपाही को पीटा, वर्दी भी फाड़ डाली
Tue, 04 Jun 2019 04:54 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 04 Jun 2019 04:54 AM IST
सार
-सूरजपुर स्थित अदालत परिसर की घटना
-पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली के सिपाही विपिन से सूरजपुर स्थित अदालत परिसर में अधिवक्ताओं ने गला दबाकर मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। मामले में सिपाही की तहरीर के आधार पर सूरजपुर कोतवाली में अधिवक्ता सतीश कुमार, बिजेंद्र, नकुल व अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं केस दर्ज किया गया है। पीड़ित सिपाही का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन
सिपाही विपिन ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह कासना कोतवाली में तैनात है। वह सोमवार को पैरवी के संबंध में कोर्ट गया था। आरोप है कि सोमवार शाम लगभग पांच बजे कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता सतीश ने एक वांछित अपराधी की रिपोर्ट के संबंध में अपशब्द का प्रयोग कर कहा कि रिपोर्ट कोर्ट में क्यों नहीं लाता है। सिपाही ने कहा कि वह रिपोर्ट कोर्ट में जमा कर चुका है। इसी बात को लेकर दोनों मेें विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिपाही से मारपीट शुरू कर दी। उसका गला दबाया गया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी ने सिपाही को बचाया। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिपाही को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
सिपाही से अदालत परिसर में अधिवक्ताओं ने मारपीट की और वर्दी फाड़ी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। -श्वेताभ पांडे, सीओ, ग्रेटर नोएडा-प्रथम