फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyers for the court to stop the rampage.

कोर्ट बंद कराने के लिए वकीलों ने किया हंगामा

Thu, 12 Feb 2015 02:16 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Thu, 12 Feb 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
Lawyers for the court to stop the rampage.

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की पत्नी राधिका चौधरी के निधन पर बुधवार को कोर्ट खुलने को लेकर तहसील के वकीलों ने एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। वकीलों ने कोर्ट बंद करने की मांग की।

विज्ञापन


हंगामे के बावजूद एसडीएम ने कोर्ट खुली रखी। गुस्साए वकील एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं।

एसडीएम ने न्यायिक कार्य में बाधा डालने को लेकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल और हाईकोर्ट में शिकायत करने की बात कही है।

बार एसोसिएशन, अधिवक्ता बार एसोसिएशन से जुड़े वकील बुधवार दोपहर एसडीएम अतुल कुमार से मिले और ज्ञापन सौंपा।

वकीलों ने एसडीएम को बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की पत्नी राधिका चौधरी का निधन हो गया है। वकीलों ने एसडीएम से बुधवार को न्यायिक कार्य बंद रखने का आग्रह किया। एसडीएम ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम कोर्ट में बैठ गए। यह बात पता चलने पर वकील कोर्ट पहुंच गए और हंगामा करने लगे। वकील एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वकीलों ने  बैठक कर एसडीएम का तबादला न होने तक बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed