फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyers create furore in patiala house court where kanhaiya kumar is produced, lawyers slaps JNU student

कन्हैया की पेशी पर हंगामा, छात्रों-पत्रकारों की पिटाई

Mon, 15 Feb 2016 08:20 PM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
Lawyers create furore in patiala house court where kanhaiya kumar is produced, lawyers slaps JNU student

जेएनयू विवाद के बाद देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी होनी थी लेकिन उसी वक्त कोर्ट परिसर में वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने जेएनयू छात्रों और मीडियाकर्मियों की पिटाई की और सभी कोर्ट से बाहर निकालते हुए कन्हैया की पेशी का विरोध किया। वकीलों ने कहा कि हम कन्हैया को कोर्ट में पेश नहीं होने देंगे और पेश हुआ तो उसकी पिटाई होगी।
विज्ञापन


वकील वहां मौजदू लोगों से उन्हें पूछ-पूछ कर पीट रहे थे कि क्या आप जेएनयू से हैं अगर कोई हां कह देता तो वो उसकी पिटाई कर देते। वकीलों ने कोर्ट का घेराव करके कोर्ट को बंद कर दिया है जिससे कन्हैया की पेशी टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया समर्थकों को भेजा बाहर

Lawyers create furore in patiala house court where kanhaiya kumar is produced, lawyers slaps JNU student

वकीलों ने कोर्ट में हुड़दंग मचाकर हिंसा का इस्तेमाल करते हुए जेएनयू के छात्रों और फैकल्टी को कोर्ट के बाहर निकाला। यहां तक कि उन्होंने महिला कांस्टेबलों को बुलाकर ये सुनिश्चित किया कि कही कोई रह न जाए जेएनयू का।

यह घटना भारत माता की जय के जयकारे से शुरू हुई और कन्हैया के समर्थन में मौजूद लोगों को पीटने और कोर्ट परिसर के बाहर खदेड़ने तक चली। कोर्ट के बाहर जेएनयू के छात्र कन्हैया समर्थक जमे हुए हैं। यहां छात्रों की वकीलों से झड़प भी हुई। वकील देश के समर्थन में और जेएनयू के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

इसी दौरान वकीलों ने एक छात्र की पिटाई भी कर डाली। छात्रों का कहना है कि वकील बीजेपी से जुड़े हुए हैं। वकीलों ने मीडियाकर्मियों से भी बदसलूकी की और इसी का शिकार अमित पांडे बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed