फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyers challenge Chief Minister Advocate Welfare Scheme in delhi

दिल्लीः मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना को वकीलों ने दी चुनौती

Wed, 25 Mar 2020 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
Lawyers challenge Chief Minister Advocate Welfare Scheme in delhi
delhi high court

दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना को चुनौती देते हुए वकीलों के एक समूह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में कहा गया है कि इस योजना का लाभ बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) में पंजीकृत सभी वकीलों को देने पर सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने वकीलों की समिति की सिफारिश के बावजूद इसके केवल दिल्ली की मतदाता सूची में दर्ज मतदाता वकीलों तक सीमित कर दिया। इस याचिका में कहा गया है कि इस योजना का लाभ उन सभी वकीलों को भी मिलना चाहिए जो बीसीडी में पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


याचिका दायर करने वाले अधिवक्ताओं की अगुवाई कर रहे वकील नगिन्दर बेनीपाल ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार (लिस्टिंग और फाइलिंग) के समक्ष इस याचिका का फोन पर उल्लेख किया है। अदालत के अधिकारी की ओर से उन्हें सूचित किया गया है कि कोरोना वायरस का प्रभाव समाप्त होने के बाद याचिका को सूचीबद्ध किया जाएगा। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए इस समय हाईकोर्ट का कामकाज चार अप्रैल तक के लिये बंद है और केवल बेहद जरूरी मामलों की सुनवाई के लिये रजिस्ट्रार के यहां फोन पर ही इसका उल्लेख किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेश याचिका में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत और राष्ट्रीय राजधानी में वकालत कर रहे सभी वकीलों के लिये नवंबर 2019 में एक कल्याण योजना की घोषणा की थी। सरकार ने इस योजना के लिये निर्धारित 50 करोड़ रुपये की धनराशि के उपयोग पर सिफारिशें देने के लिये वकीलों की 13 सदस्यीय समिति बनाई थी। 


सरकार ने पिछले साल 18 दिसंबर में समिति की सारी सिफारिशें स्वीकार कर ली थीं। इनके मुताबिक योजना का लाभ बीसीडी में पंजीकृत सभी वकीलों को मिलना था। इसके बावजूद मंत्री परिषद ने इसे सिर्फ दिल्ली की मतदाता सूची में शामिल वकीलों तक सीमित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed