फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lawyers are against kejriwal government in delhi

वकील भी हुए केजरीवाल के खिलाफ, वादे पूरे न होने से नाराज हो करेंगे हड़ताल

Sun, 16 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
lawyers are against kejriwal government in delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार पूर्व आईपीएस किरण बेदी के खिलाफ लामबंद हुये राजधानी के वकीलों ने अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वकीलों का आरोप है कि चुनाव पूर्व उनसे किये वादों को मुख्यमंत्री ने पूरा नहीं किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल का बहिष्कार करते हुये शाहदरा बार ने सोमवार को हड़ताल की घोषणा की है। बार पदाधिकारी नरवीर डबास ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले उन्हें मुफ्त इलाज, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी व चैंबरों में कॉमर्शियल के बजाय डोमेस्टिक बिजली बिल की व्यवस्था करवाने का वादा किया था लेकिन उन वादों को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले किये गये वादों को पूरा न किये जाने के कारण वकीलों में काफी रोष है। इस मुद्दे पर शनिवार को शाहदरा बार ने कड़कडड़ूमा कोर्ट में एक बैठक कर हड़ताल का फैसला लिया है। वकीलों के मुताबिक इस हड़ताल में आने वाले दिनों में दूसरी अदालतों के वकील भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिये राजधानी के वकील केजरीवाल के समर्थन में एकजुट हुये थे। आप पार्टी ने कई वकीलों को टिकट दिया था और वह लोग जीतकर विधायक भी बने थे। अब वकील एक बार लामबंद हुये हैं लेकिन इस बार निशाने पर खुद मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं।


शाहदरा बार के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने जो वादे किये थे उन्हें पूरा नहीं किया है। उनकी सरकार बने ढाई साल बीत चुका है। उनसे कई बार मुलाकात व पत्र व्यवहार भी चुका है। इसके बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ। इसके विरोध में कड़कडड़ूमा कोर्ट के वकील सोमवार को कामकाज बंद रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed