{"_id":"0a97e0d9e0716f63f798c0863ffa0d11","slug":"lawyer-found-dead-in-tees-hazari-court-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में वकील की हत्या, हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट परिसर में वकील की हत्या, हड़ताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Apr 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट में एक वकील का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार को कोर्ट परिसर में बने एक ढाबे के पास वकील विजय शर्मा का शव मिला।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम विजय की सुनील नाम के व्यक्ति से कहा सुनी हुई थी। इसके बाद शनिवार सुबह विजय का शव कोर्ट परिसर में पाया गया।
वकीलों को शक है कि विजय की हत्या की गई है। पुलिस ने कोर्ट परिसर के आस पास स्थित ढाबे से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार भी किया है।
इस बीच इस कथित हत्याकांड से नाराज वकीलों ने निचली अदालत में आज हड़ताल की घोषणा कर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वकील की मौत कैसे हुई और इसके पीछे किसका हाथ है।
विज्ञापन