फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyer commits suicide by shooting himself in Mukherjee Nagar

Delhi: मुखर्जी नगर में वकील ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की, पत्नी के साथ चल रहा था तलाक का केस

Wed, 08 Jan 2025 01:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Jan 2025 01:50 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि पत्नी से मृतक का विवाद लंबे समय से चल रहा था। झगड़ा होने के कारण कुछ समय से मृतक की पत्नी अपने बेटे के साथ अलग रह रही थी। जबकि बेटी समीर के साथ रहती थी। बीते एक वर्ष से पत्नी के साथ तलाक का केस भी चल रहा था। 

विज्ञापन
Lawyer commits suicide by shooting himself in Mukherjee Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र में एक वकील ने खुद के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मुखर्जी नगर थाना पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय समीर मेेहंदीरता के रूप में हुई है। करीब 20 वर्ष पूर्व इनकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पत्नी से इनका विवाद लंबे समय से चल रहा था। झगड़ा होने के कारण कुछ समय से मृतक की पत्नी अपने बेटे के साथ अलग रह रही थी। जबकि बेटी समीर के साथ रहती थी। बीते एक वर्ष से पत्नी के साथ तलाक का केस भी चल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर में उन्हें घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि घायल को पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी मृतक की पत्नी समेत उनके माता-पिता व बच्चों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed