फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Launch of bow shaped bridge to 23 august in noida

23 अगस्त को होगी धनुष आकार के पुल की लांचिंग, नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

Sun, 12 Aug 2018 08:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी Updated Sun, 12 Aug 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Launch of bow shaped bridge to 23 august in noida
demo pic

नोएडा-दादरी क्रॉसिंग पर बन रहे आरओबी के लिए 23 अगस्त को पूजा-अर्चना के बाद धनुष आकार के पुल की लांचिंग होगी। इसके लिए एक सप्ताह तक दो-दो घंटे का रेलवे यातायात का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा।

विज्ञापन


दादरी क्रॉसिंग पर पुल बनाने का काम दो साल से चल रहा है। इसके लिए पांच माह के लिए रेलवे फाटक भी बंद है। इससे वाहन चालक रूपवास बाईपास और अन्य स्थानों से होकर दादरी और ग्रेटर नोएडा आवागमन कर रहे हैं। 23 अगस्त मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद धनुष आकार के पुल की लाचिंग होगी।
विज्ञापन


पुल को रेलवे पटरी के माध्यम से रेलवे ट्रैक के बीच में पहुंचाया जाएगा। रेल यातायात ब्लॉक लेने के बाद लोरिंग का काम शुरू होगा। पुल को पिलर के ऊपर तीन मीटर की ऊंचाई पर रखा जाएगा। इससे वह लचीला होगा। इसके बाद स्ट्रक्चर को जैक लगाकर धीरे-धीरे डाउन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुल पर स्लेप डाले जाएंगे। सिंतबर माह का समय लोरिंग में लगेगा। अक्तूबर माह में स्लेप डाले जाएंगे। रेलवे के अभियंता एचके शर्मा का कहना है कि नवंबर माह तक पुल निर्माण पूरा हो जाएगा। पुल लांचिग की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed