{"_id":"6384089df7f6587efd7e391d","slug":"last-chance-to-freeze-dseu-admission-seats-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"DSEU Admission: सीटों को फ्रीज करने का अंतिम अवसर आज, जान लें आवेदन प्रक्रिया से लेकर सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DSEU Admission: सीटों को फ्रीज करने का अंतिम अवसर आज, जान लें आवेदन प्रक्रिया से लेकर सबकुछ
Mon, 28 Nov 2022 06:32 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:32 AM IST
सार
विश्वविद्यालय की ओर से चौथे चरण के लिए 21 नवंबर से प्रक्रिया को शुरू की गई थी। इसके तहत वरीयता भरने के बाद सीटों का आवंटन हुआ था। वहीं, जिन छात्रों की सीटें आवंटित हो गई थीं, उन्हें फीस जमा करने के लिए 26 नवंबर तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में चौथे चरण के तहत आज आवंटित सीटों को फ्रीज करने का अंतिम दिन है। इच्छुक छात्र शाम छह बजे तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपने डैशबोर्ड के माध्यम से सीटें सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से चौथे चरण के लिए 21 नवंबर से प्रक्रिया को शुरू की गई थी। इसके तहत वरीयता भरने के बाद सीटों का आवंटन हुआ था। वहीं, जिन छात्रों की सीटें आवंटित हो गई थीं, उन्हें फीस जमा करने के लिए 26 नवंबर तक का समय दिया गया था। वहीं, 24 से 28 नवंबर तक सीटों को फ्रीज करने के लिए समय दिया गया है, जोकि सोमवार को समाप्त हो जाएगा। जिन छात्रों की सीट आवंटित हो गई है और जिन्होंने फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें सीट को फ्रीज करना जरूरी है। क्योंकि, सीट फ्रीज करने पर ही छात्रों की दाखिले की राह खुलेगी। ऐसे में छात्र इस विकल्प को जरूर भरें।
विज्ञापन
29 नवंबर को सीट वापस करने का मौका
विश्वविद्यालय के मुताबिक, जो छात्र दाखिले रद्द कर सीट वापस करना चाहते हैं, वह इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऐसा करने पर छात्र द्वारा जमा की गई पूरी फीस 29 नवंबर को ही वापस कर दी जाएगी। वहीं, एक बार दाखिला होने पर सीटों का आंतरिक रूप से अपडेट व तब्दीली की प्रक्रिया एक दिसंबर को की जाएगी।
विज्ञापन