फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   last chance to fill application today in DU for UG, PG and Mphil

डीयू : आवेदन का आज आखिरी मौका, अब तक करीब 40 हजार लोगों ने जमा किए फॉर्म

Sat, 22 Jun 2019 09:27 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 22 Jun 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
last chance to fill application today in DU for UG, PG and Mphil
Delhi University

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी में दाखिले के लिए जारी आवेदन की दौड़ में शामिल होने का आज (शनिवार) आखिरी मौका है। 30 मई से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया शनिवार आधी रात को समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 14 जून को समाप्त होनी थी, लेकिन कोर्ट के आदेशानुसार योग्यता मानकों में बदलाव करते हुए डीयू ने 22 जून तक आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया था। आवेदन शनिवार तक ही अपने फॉर्म में बिना भुगतान के किसी प्रकार का अपडेट कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रशासन की यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी आवेदकों को सलाह है कि वह आवेदन प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर लें। यदि छात्रों ने शनिवार तक आवेदन नहीं किया तो उन्हें अगले वर्ष ही दाखिले का मौका मिल सकेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म में किसी प्रकार का सुधार नहीं कर पाएंगे। अंतिम समय में फॉर्म भरने में जल्दबाजी न करें अन्यथा गलती हो सकती है। लिहाजा दस्तावेज को सही से अपलोड करें, दस्तावेज को स्वयं सत्यापित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटे के छात्र अपने दस्तावेज को अपलोड करने मेें किसी प्रकार की चूक न करें। फॉर्म में सभी विकल्पों को भरें, यदि उन्होंने आवेदन के समय किसी विकल्प को नहीं भरा होगा और कट ऑफ आने पर उसमें दाखिले का प्रयास करेंगे तो उन्हें दाखिला नहीं मिलेगा।

आवेदन तिथि बढ़ने के बाद से धीमी रफ्तार

डीयू में आवेदन तिथि बढ़ने के बाद स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की रफ्तार धीमी हो गई है। इन कोर्सेज में बीते शुक्रवार तक लगभग 2 लाख 39 हजार 600 आवेदन हुए थे, जबकि शुक्रवार ( 21 जून) तक यह आंकड़ा 2,50,616 ही पहुंच सका है।

कहा जा रहा है कि डीयू में जिन्हें भी आवेदन करना था वह 14 जून तक कर चुके हैं। उसके बाद तो ऐसे छात्र आवेदन कर रहे हैं जो योग्यता मानकों के कारण दाखिले के लिए योग्य नहीं हो पा रहे थे।


वहीं आवेदन फॉर्म भरने का बीते साल का रिकॉर्ड भी टूटता नहीं दिख रहा है। बीते साल 24 दिन की प्रक्रिया में स्नातक की 60 हजार सीटों के लिए 2 लाख 75 हजार से अधिक फॉर्म जमा हुए थे। इस साल अब तक यह आंकड़ा 2, लाख 50 हजार ही है।


स्नातक पाठ्यक्रमों के आवेदनों की स्थिति

कुल आवेदन                3,60,583
आवेदन शुल्क के साथ जमा फॉर्म     2,50,616
सामान्य श्रेणी के जमा फॉर्म        1,48,456
ओबीसी श्रेणी के जमा फॉर्म         53,328
एससी श्रेणी के जमा फॉर्म        33,402
एसटी श्रेणी के जमा फॉर्म         6,878
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के जमा फॉर्म     8,552

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के आवेदनों की स्थिति

कुल आवेदन                1,48,696
आवेदन शुल्क के साथ जमा फॉर्म     1,23,445
सामान्य श्रेणी के जमा फॉर्म         66,490
ओबीसी श्रेणी के जमा फॉर्म         28,456
एससी श्रेणी के जमा फॉर्म         18,388
एसटी श्रेणी के जमा फॉर्म         6,074
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के जमा फॉर्म     4,037

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed