फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Landlord opened door renter death in Delhi, family charged of murder

मकान मालिक ने खोला दरवाजा, किराएदार की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 12 Jul 2019 02:47 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 12 Jul 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
Landlord opened door renter death in Delhi, family charged of murder
डेमो

सीमापुरी इलाके में शराब के नशे में धुत मकान मालिक ने अपने मकान का लोहे का दरवाजा इतना जोर लगाकर खोला कि किराएदार की कनपटी पर जा लगा। दरवाजा लगते ही महिला गश खाकर गिर पड़ी और उसकी कान-नाक से खून आने लगा। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त रमा ठाकुर (41) के रूप में हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक तेजिंदर ने जान-बूझकर हत्या करने की नियत से रमा पर दरवाजा देकर मारा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मधुबनी (बिहार) निवासी रमा परिवार के साथ जे-ब्लॉक, सीमापुरी में किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहती है। परिवार में पति गुनानंद, मां सुशीला व अन्य सदस्य हैं। गुनानंद रेलवे में क्लर्क हैं। परिवार काफी समय से तेजिंदर के मकान में किराए पर रह रहा है।
विज्ञापन


कुछ दिनों से तेजिंदर मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। गुनानंद ने अपना मकान खरीद भी लिया है, फिलहाल उसमें मरम्मत का काम चल रहा है। मकान में मरम्मत होने के बाद परिवार को वहां शिफ्ट होना था। बुधवार शाम रमा अपनी मां सुशीला के साथ मकान को देखने जा रही थी। इस दौरान आरोपी तेजिंदर ने अपना दरवाजा जोर से खोला, जो रमा की कनपटी पर जा लगा। इससे रमा की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed