फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lalu yadav family in new scam, in delhi they have house worth crores of rupees

अब नए घोटाले में फंसा लालू का परिवार, दिल्ली में है करोड़ों का घर

Wed, 19 Apr 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Apr 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
lalu yadav family in new scam,  in delhi they have house worth crores of rupees
लालू पर‌िवार का नया घोटाला - फोटो : एनडीटीवी

चारा घोटाले से लेकर हाल ही में हुए मॉल और मिट्टी घोटाले में घिर चुके लालू यादव और उनका परिवार अब एक नए घोटाले में फंसता नजर आ रहा है। न्यूज चैनल एनडीटीवी का दावा है कि दिल्ली के पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में लालू के बच्चों के नाम से एक घर खरीदा गया है, ज‌िसकी कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन


चैनल का दावा है कि यह घर लालू के बच्चों तेजप्रताप, तेजस्वी और चंदा के नाम पर है। इसे 2008 में एबी एक्सपोर्ट कंपनी ने खरीदा था और 2010 में इसे लालू के बच्चों के नाम पर ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एबी एक्सपोर्ट ने टैक्स रिटर्न फाइल में अपनी आमदनी जीरो दिखाई है और घर खरीदने के लिए कंपनी ने पांच अलग-अलग ज्वैलरी कंपनियों से पैसे लिए। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या लालू के घर के लिए ज्वैलरी कंपनियों ने पैसे दिए? खास बात तो ये है कि लालू के बेटे तेजस्वी ने अपने चुनावी हलफनामे में इस घर का कोई जिक्र ही नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक शोरूम का भी है मामला

lalu yadav family in new scam,  in delhi they have house worth crores of rupees
सुशील मोदी - फोटो : PTI

इस मामले में लालू यादव ने साफ किया है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। सभी डॉक्यूमेंट्स पब्लिक में हैं इसमें छिपाने लायक कुछ नहीं है।

वहीं विपक्ष ने इस मामले को लेकर लालू परिवार पर हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील मोदी ने कहा कि 2010 में लारा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 45 डेसि‍मल जमीन, 53.34 लाख रुपये में खरीदी और इस जमीन पर एक मोटरसाइकिल कंपनी का शोरूम भी शुरू किया गया। इस शोरूम को शुरु करने के लिए 2.29 करोड़ का लोन लिया था।

बीजेपी का आरोप है कि तेजस्वी ने इस शोरूम और उसके लिए लिए गए लोन का भी ‌कोई जिक्र अपने चुनावी हलफनामे में नहीं किया। वहीं तेजप्रताप के नजदीकियों का कहना है कि हलफनामे में ये सारी जानकारियां दी गई है। लेकिन इसमें हर कंपनी के शेयरों का ब्यौरा अलग-अलग न देकर साझा मूल्य और कुल जमा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed