फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lajpat flyover will remain closed between 1 january and 28 january

दिल्ली के लाजपत फ्लाईओवर पर इतने दिनों तक नहीं जा पाएंगे, होगा मरम्मत का काम

Fri, 29 Dec 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Dec 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
lajpat flyover will remain closed between 1 january and 28 january
lajpat flyover - फोटो : अमर उजाला

लाजपत नगर फ्लाईओवर में आई दरार के बाद पीडब्ल्यूडी ने पुल की मरम्मत का फैसला किया है। इसके लिए एक जनवरी से 28 जनवरी के बीच दो चरणों में फ्लाईओवर को बंद किया जाएगा।

विज्ञापन


पुल की मरम्मद के दौरान उसका एक केरिज वे खुला रहेगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर 1 से 28 जनवरी के बीच फ्लाईओवर पर गुजरने से बचने की सलाह दी है। हालांकि मरम्मत के दौरान फ्लाईओवर के नीचे सड़क चालू रहेगी।
विज्ञापन


वहां से वाहन चालक  गंतव्य तक जा सकेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी इस अवधि में पुल की मरम्मत करेगी। चूंकि रिंग रोड पर बने फ्लाईओवर पर भारी यातायात रहता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

lajpat flyover will remain closed between 1 january and 28 january
pwd

पहले चरण में एक जनवरी से 14 जनवरी के बीच पीडब्ल्यूडी लाजपत नगर से मूलचंद जाने वाली ओर का फ्लाईओवर की मरम्मत करेगी। इस दौरान फ्लाईओवर का दूसरा केरिज वे चालू रहेगा।

वहीं पहले चरण में मरम्मत हो जाने के बाद 15 जनवरी से 28 जनवरी के बीच मूलचंद से आश्रम जाने वाले ओर का केरिज वे बंद रहेगा। इस दौरान पहले पहले मरम्मत हुए फ्लाईओवर के केरिज वे को खोल दिया जाएगा।

पुल की मरम्मत के दौरान उसके नीचे ट्रैफिक चलता रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इस फ्लाईओवर का प्रयोग करने वाले लोगों को सलाह दी है कि इस अवधि के दौरान वह इस रास्ते से जाने से बचे।

दक्षिण दिल्ली से मध्य और नई दिल्ली जाने वाले लोग मथुरा रोड, आश्रम चौक, रिंग रोड, मूलचंद फ्लाईओवर/लोधी रोड, भीष्म पितामाह मार्ग और रिंग  रोड का प्रयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed