फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lady Hardinge Hospital will attack cancer

Delhi: लेडी हार्डिंग अस्पताल कैंसर पर करेगा वार, एक छत के नीचे मिलेंगी सारी सुविधाएं

Sat, 06 Jul 2024 10:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Jul 2024 10:38 AM IST
सार

लेडी हार्डिंग अस्पताल में कैंसर का इलाज करवाने आ रहीं महिलाओं को रेडिएशन सुविधा के लिए दूसरे अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कैंसर मरीजों के लिए सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद रेडिएशन सुविधा भी जल्द शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Lady Hardinge Hospital will attack cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

लेडी हार्डिंग अस्पताल में कैंसर का इलाज करवाने आ रहीं महिलाओं को रेडिएशन सुविधा के लिए दूसरे अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कैंसर मरीजों के लिए सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद रेडिएशन सुविधा भी जल्द शुरू हो जाएगी। यह सुविधा देने के लिए अस्पताल में मेडिकल लीनियर एक्सेलरेटर (लिनेक) मशीन लाई गई है। मौजूदा समय में सर्वाइकल कैंसर के एडवांस मरीजों को रेडिएशन सुविधा के लिए सफदरजंग, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान सहित दूसरे अस्पताल में चक्कर लगाना पड़ता था। 

विज्ञापन

 
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में 60 फीसदी से अधिक कैंसर के मामले एडवांस स्टेज में पाए जाते हैं। ऐसे मरीजों को रेडिएशन की सुविधा देनी होती है। अस्पताल में लिनेक मशीन आने के बाद सभी सुविधाएं एक छत के नीचे मिल सकेंगी। लिनेक मशीन की सुविधा को अगले दो से तीन माह में शुरू कर दिया जाएगा। इसकी मदद से ट्यूमर क्षेत्र में उच्च-ऊर्जा एक्स-रे या इलेक्ट्रॉन दिया जाता है। कैंसर के रोगियों में बाहरी बीम विकिरण उपचार के लिए इसका सबसे अधिक इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन

अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. शारदा ने बताया कि मौजूदा समय में सर्वाइकल कैंसर के मरीजों को निजी अंगों से रेडिएशन देने की सुविधा है। नई मशीन आने के बाद पहली बार पेट से भी रेडिएशन दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि रेडिएशन देने के लिए पूरा सर्कल तभी बन सकता है जब ऊपर और नीचे दोनों तरफ से रेडिएशन दिया जा सके। अभी तक इस सुविधा के लिए मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा था, लेकिन अब सभी सुविधाएं एक छत के नीचे ही मिल जाएंगी। बता दें कि लेडी हार्डिंग अस्पताल में हर साल हजारों महिलाएं इलाज करवाने आती हैं। 

अस्पताल में रोज आते हैं हजारों मरीज
लेडी हार्डिंग अस्पताल की ओपीडी में हर दिन आठ हजार से अधिक मरीज इलाज करवाने आते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में मरीज स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, कान, नाक, गला विभाग सहित अन्य विभाग में इलाज करवाते हैं। जांच के दौरान इनमें बड़ी संख्या में मरीज कैंसर के पाए जाते हैं। इन्हें इलाज के लिए कैंसर विभाग में भेजा जाता है।

अन्य मरीजों को भी मिलेगा सुविधा का लाभ
लिनेक मशीन की मदद से सर्वाइकल कैंसर के अलावा स्तन कैंसर, सिर और गर्दन के कैंसर के मरीजों को भी सटीक रेडिएशन की सुविधा दी जा सकेगी। अस्पताल के कैंसर सेंटर में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग में यह सुविधा मिलेगी। अभी तक विभाग में केवल कीमोथेरेपी की सुविधा मिल रही थी। कुछ समय पहले अस्पताल में ब्रैकीथेरेपी, सीटी सिम्युलेटर व एमआरआई मशीन भी लाई गई थी। इनकी मदद से कैंसर की पहचान व सटीक इलाज में तेजी आई। डॉक्टरों की माने तो सीटी सिमुलेटर सीटी स्कैन की तरह ही एक मशीन है। इसकी मदद से रेडिएशन की डोज कंप्यूटर से निर्धारित की जाती है। इससे थ्री डी सीआरटी थेरेपी और आईएमआरटी थेरेपी भी संभव होती है। 

इसमें कंप्यूटर की मदद से तीन तरफ से तस्वीर देखकर कैंसर प्रभावित क्षेत्र को टारगेट कर रेडिएशन दिया जा सकता है। वहीं ब्रैकीथेरेपी एक टारगेट थेरेपी है। इसमें रेडियोधर्मी किरणों से सीधे ट्यूमर या कैंसर सेल के अंदर या बगल में वार किया जाता है। इसमें विकिरण के उच्च कुल खुराक का उपयोग किया जाता है। यह शरीर के बाहर से ट्यूमर पर उच्च-ऊर्जा एक्स-रे किरणों को निर्देशित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed