फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady forcefully made her niece to drink alcohol and her boyfriend rape her niece

दिल्ली: बुआ ने पहले पिलाई शराब फिर अपने प्रेमी से भतीजी का कराया रेप, ऐसे खुली दरिंदगी की पोल

Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
lady forcefully made her niece to drink alcohol and her boyfriend rape her niece

देश की राजधानी दिल्ली में एक शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है। एक महिला ने अपनी ही भतीजी को जबरदस्ती शराब पिलाई फिर बॉयफ्रेंड से उसका रेप करवाया।

विज्ञापन


बता दें कि 22 अप्रैल की रात को 13 साल की भतीजी को महिला शाहाबाद डेयरी के पास सुनसान इलाके में लेकर गई। इस मामले की जानकारी तब मिली जब पीड़िता पिता ने उसके शरीर से खून बहते हुए देखा। बच्ची को तुरंत बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात कही। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को 24 घंटे के लिए अस्पताल में रखा गया है। बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस

lady forcefully made her niece to drink alcohol and her boyfriend rape her niece

रोहिणी के डीसीपी रजनीश गुप्ता ने जानकारी दी कि आरोपी महिला (30) को अरेस्ट कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी मुकेश कुमार (30) अभी फरार है।

डीसीपी ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिसकर्मी ने बताया है कि मासूम पीड़िता की मां नहीं है।

वह अपने पिता के साथ शाहाबाद डेयरी में रहती है। उसकी चाची पड़ोस में रहती है और वही उसकी देखभाल भी करती है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी महिला के मुकेश नाम के शख्स से संबंध है, जो ट्रक ड्राइवर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed