{"_id":"6a6096d71b955612c9d90020d1460fa7","slug":"ladies-will-also-be-a-special-lady-in-the-bus-conductor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडीज स्पेशल बस में कंडक्टर भी होगी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडीज स्पेशल बस में कंडक्टर भी होगी महिला
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी
Updated Thu, 29 Jan 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में पढ़ रहीं बेटियों के पैरेंट्स काे अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। यूपी रोडवेज गाजियाबाद से लखनऊ के बीच लेडीज स्पेशल बस शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
इसमें परिचालक भी महिला ही होगी। हालांकि ड्राइवर पुरुष ही रहेगा। आरएम रोडवेज पीके बोस ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से उन युवतियों को राहत मिलेगी जो लखनऊ और आसपास के इलाकों से दिल्ली-एनसीआर में पढ़ाई कर रही हैं और वीकेंड पर लखनऊ लौटती हैं।
विज्ञापन
यह बस हर शनिवार को रवाना की जाएगी, जबकि रविवार को लखनऊ से लौटेगी। बस कौशांबी बस अड्डे से आनंद विहार होते हुए चलेगी। हाल ही में साहिबाबाद डिपो को लखनऊ के लिए दो एसी बसें भी मिली हैं।
विज्ञापन
कई अन्य अनुबंधित बसें भी मिलने की उम्मीद है। यह बस कानपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। गौरतलब है कि अभी तक रोडवेज की ओर से महिलाओं के लिए कोई स्पेशल बस सेवा नहीं थी। इस बस के लिए रोडवेज ने दो परिचालकों को नियुक्ति किया है।