{"_id":"5baaba78867a557fe67e2811","slug":"ladies-special-pink-buses-will-run-on-2-routes-of-noida-and-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्रियों को यूपी रोडवेज का तोहफा, नोएडा-ग्रेनो के 2 रूटों पर चलेंगी पिंक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला यात्रियों को यूपी रोडवेज का तोहफा, नोएडा-ग्रेनो के 2 रूटों पर चलेंगी पिंक बसें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 26 Sep 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज के अधिकारियों ने जिले के दो मार्गों पर 4 पिंक (महिला स्पेशल) बसें चलाने के लिए प्रस्ताव बनाया है। इसमें से दो बसें नोएडा से वाया एक्सप्रेसवे होते हुए ग्रेटर नोएडा और दो बसें दादरी, सूरजपुर, भंगेल से नोएडा बस स्टैंड तक चलेंगी। यदि महिला यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ तो बसें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में यात्रा के दौरान महिलाओं से हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए रोडवेज ने 2012 में पिंक बसें चलाई थीं, मगर अधिक यात्री नहीं होने और घाटे की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। कुछ महिला संगठनों की मांग पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कुछ जिलों में पिंक बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
एआरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और डीएससी रोड के रूट तैयार किए गए हैं। बसों में महिलाएं ही चालक रहेंगी और परिचालक का काम भी महिलाएं ही देखेंगी। लोगों से सुझाव भी लिए जाएंगे, यदि जरूरत पड़ी तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
दीवाली तक करना होगा नई बसों का इंतजार
रोडवेज की नई बसों के लिए लोगों को दीवाली तक इंतजार करना होगा। दरअसल, नोएडा में करीब 250 नई बसें आनी थीं। हालांकि शासन स्तर पर बसों की चेसिस खरीद ली गई है और उनकी बॉडी बनवाने के लिए भेज दिया गया है। इसमें करीब डेढ़ माह का समय लग जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि दीवाली के आसपास ही नोएडा को कुछ नई बसें मिल पाएंगी। इसके बाद पुरानी जर्जर बसों को नीलामी के लिए भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में चल रही सीएनजी की करीब 300 बस में अधिकतर जर्जर हो चुकी हैैं। यह बसें यात्रा करने के लायक नहीं हैं।