फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kunal murder case accused Lady Don Zikra sent to 14 days judicial custody

Delhi: कुणाल हत्याकांड में आरोपी 'लेडी डॉन' जिकरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 22 Apr 2025 04:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Apr 2025 04:37 AM IST
सार

अदालत ने दिल्ली की लेडी डॉन जिकरा खान को पुलिस पूछताछ के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Kunal murder case accused Lady Don Zikra sent to 14 days judicial custody
जिकरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कड़कड़डूमा कोर्ट ने सीलमपुर में कुणाल की हत्या से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपी साहिल को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि लेडी डॉन जिकरा खान को पुलिस पूछताछ के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने साहिल की पांच दिन की हिरासत मांगी थी।

विज्ञापन


जांच अधिकारी ने कहा कि उसे शरण देने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए पांच दिन की हिरासत की आवश्यकता है। वह वही व्यक्ति है जिसे सीसीटीवी फुटेज में मृतक कुणाल को चाकू मारते हुए देखा गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद किया जाना है।
विज्ञापन


आरोपी के वकील ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद से वह दो दिनों से पुलिस हिरासत में है और उससे दो दिन तक पूछताछ भी की गई है। सुनवाई के दौरान जिकरा की ओर से वकील अब्दुल गफ्फार और दानिश खान पेश हुए। उन्होंने अदालत से जिकरा के मकान मालिक के घर पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश पुलिस को देने की मांग की। दूसरा, एक समाचार चैनल द्वारा लिए गए संयुक्त पुलिस आयुक्त के साक्षात्कार के फुटेज को भी संरक्षित करने का निर्देश देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed