{"_id":"5c46687dbdec2258bd0c7aa6","slug":"kumbha-mahaparv-yatra-a-initiative-of-the-up-government-and-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार और अमर उजाला की पहल ...ताकि कुंभ का पुण्य पाने से न चूकें आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार और अमर उजाला की पहल ...ताकि कुंभ का पुण्य पाने से न चूकें आप
Tue, 22 Jan 2019 06:19 AM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: shubham
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
kumbh
- फोटो : amar ujala
प्रयागराज में चल रहे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले यानी कुंभ में अगर आप किसी कारणवश शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो निराश न हों। उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला आपके पास के शहर में ला रहा है 'कुंभ महापर्व यात्रा।' इसमें शामिल होकर आप लाइव आरती और कुंभ पर्व के बारे में टेलीकास्ट के साथ ही मेले से जुड़ी रोचक तस्वीरें व फिल्म देख सकेंगे। प्रयागराज का कुंभ मेला लगभग 50 दिनों तक संगम क्षेत्र के आसपास ढाई हजार हेक्टेयर भूमि पर चलेगा।
विज्ञापन
कुंभ मेले के दौरान ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, मध्यप्रदेश और राजस्थान के 100 शहरों में कुंभ महापर्व यात्रा पहुंचाने के लिए 45 दिन तक खास वाहन चलाया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन लाइव आरती और कुंभ पर्व के बारे में लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। कुंभ महापर्व यात्रा का मुख्य मकसद अधिक से अधिक लोगों तक मेले की महिमा को पहुंचाना है।
विज्ञापन
इस यात्रा के दौरान देश की नदियों की सफाई के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एक खास शपथ पत्र भी भरवाया जा रहा है। प्रयागराज में संगम की रेती पर चल रहा कुंभ मेला हिंदू धर्म में विशेष और पावन स्थान रखता है।
विज्ञापन