फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kumbh Bath Dip good for health

सेहत सुधार देती है कुंभ स्नान की डुबकी, विकसित होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

Sat, 22 Dec 2018 02:36 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Dec 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Bath Dip good for health
कुंभ मेला - फोटो : amar ujala

कुंभ स्नान और कल्पवास के समय अपनाई जाने वाली जीवनशैली न सिर्फ लोगों को आध्यात्मिक शांति देती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक है। एक प्रारंभिक चिकित्सकीय शोध में दावा किया गया है कि कुंभ स्नान की डुबकी आपके भीतर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर देती है। साथ ही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए यह प्राकृतिक टीके का भी काम करती है। शुक्रवार को प्रो एसएन त्रिपाठी मेमोरियल फाउंडेशन और समृद्ध भारत न्यास की ओर से आयोजित बौद्धिक विमर्श के दौरान यह बात सामने आईं। इस विमर्श को विज्ञान एवं तकनीकी विभाग की ओर से आयोजित किया गया।

विज्ञापन


न्यास के महासचिव डॉ. वाचस्पति त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने 2013 में कुंभ स्नान और कल्पवास की जीवनशैली से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर गहन अध्ययन किया था। इसके लिए करीब एक हजार कल्पवासियों के रक्त व संगम स्थल के जल नमूनों को विभिन्न शोध करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर प्रयोगशालाओं में जांचा गया। इसमें चौंकाने वाले तथ्य का पता चला कि कुंभ के सामूहिक स्नान और 45 दिन के कल्पवास से लोगों में तनाव व अवसाद जैसी बीमारियां खत्म होती हैं। एक नवऊर्जा का संचार होता है। साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम में कुंभ स्नान को बढ़ावा देना एक बेहतर उपाय बन सकता है।
विज्ञापन


डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि कुंभ स्नान के समय डुबकी लगाने से जल में मौजूद ज्ञात व अज्ञात सूक्ष्म जीवाणुओं का शरीर में प्रवेश हो जाता है। शरीर के भीतर जीवाणुओं का यह बीजारोपण न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित कर देता है, बल्कि शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को भी बनाए रखता है। इस विषय पर अब आगे और विस्तृत व गहन शोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विमर्श की शुरुआत करते हुए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ के कुलपति ने कहा कि पुराने शास्त्रों में तीन ही रोगों का जिक्र है। पहला ईर्ष्या, दूसरा भूख न लगना और तीसरा वृद्धावस्था। आजकल नई-नई बीमारियों ने जन्म लेती हैं। सभी तरह की औषधियां भावों पर काम करती हैं। यदि भाव बेहतर होगा, तभी औषधियों का फायदा है। हमारे पास ज्ञान की पुरानी परंपरा रही है, जो आज करीब-करीब मिट गई है। जरूरत है कि परंपरा को विज्ञान से जोड़ा जाए। इस दिशा में वैज्ञानिक बेहतर काम कर सकते हैं। 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने कहा कि जरूरत है कि ऐसे शोध को वैज्ञानिक प्रमाणिकता के दायरे में लाया जाए। इसमें कई बिंदुओं पर विस्तृत शोध की जरूरत है। इससे दुनिया में इसे महत्व मिलेगा। सामूहिक कुंभ स्नान और कल्पवास के दौरान अपनाई जाने वाली जीवनशैली कई तरह के बदलाव लाती है।
बौद्धिक विमर्श की अध्यक्षता कर रहे सुनील पांडेय ने कहा कि हमें पश्चिम की तरफ देखना बंद करना चाहिए। जरूरत है कि हम अपने ज्ञान को ज्यादा से ज्यादा टटोलें।

चेतना जैसे विषयों पर भारत में बहुत शोध और दर्शन मौजूद है। इसको आगे लाने की जरूरत है। वहीं, कुंभ स्नान को लेकर शोध व अन्य कार्यों के लिए एक संस्थान की भी जरूरत है। बीएचयू के बायोकेमेस्ट्री विभाग के प्रोफेसर डॉ. यामिनी भूषण त्रिपाठी ने कहा कि सूक्ष्म जीवाणुओं का शरीर पर अच्छा प्रभाव देखा गया है। शोध में उनके जरिए किए गए विश्लेषण में यह पाया गया है।

वहीं, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के अतिरिक्त निदेशक व डॉक्टर सुनील गुप्ता ने कहा कि इस विषय पर और शोध किए जाने की जरूरत है। कुंभ में इस बार केंद्र की ओर से भी कैंप लगाए जाएंगे। एंटी माइक्रोबैक्टीरियल रजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल बढ़ने से लोगों में नई-नई तरह की परेशानियां शुरू हुई हैं। दवा कंपनियां एंटीबायोटिक के असर को बढ़ाने के लिए उसका डोज बढ़ाती जा रही है। ऐसे समय में संक्रामक रोगों को रोकने के लिए प्राकृतिक टीका बेहद उपयोगी हो सकता है। डॉ. वाचस्पति ने बताया कि कुंभ स्नान को खगोलीय दृष्टि से भी तय किया गया है। वैज्ञानिक प्रमाणिकता के लिए खगोलीय शोध के लिए कई संस्थानों ने सहमति दिखाई है। इस पर जल्द ही शोध शुरू होगा।

बीएचयू के समाजशास्त्र के प्रोफेसर अरविंद जोशी ने बताया कि कुंभ स्नान और कल्पवास बिना निमंत्रण के करोड़ों लोगों को खींचता है। यह टूटते-बिखरते और अकेलेपन की मार झेल रहे समाज को एकीकृत करने का काम भी कर रहा है। वहीं, समाजशास्त्र के ही प्रोफेसर टीबी सिंह ने कहा कि ऐसे शोध में सैंपल के तरीके का विशेष महत्व है। इस पर पूरी तैयारी होनी चाहिए। बौद्धिक विमर्श में डॉक्टर श्रीपति त्रिपाठी, वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के डॉक्टर माचा भास्कर, प्रोफेसर ग्रिग जेम्स आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed