फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwash accused of threatening to kill woman

कनपटी पर पिस्टल लगाकर मारने की धमकी

Wed, 08 Jul 2015 05:42 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwash accused of threatening to kill woman

कुमार विश्वास के साथ संबंधों की अफवाह के बाद चर्चा में आई महिला ने मंगलवार को सीमापुरी थाने में एक नया मामला दर्ज कराया। उसने आरोप लगाया कि बाइक सवार दो लोगों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर विश्वास के खिलाफ शिकायत वापस लेने की धमकी दी।

विज्ञापन


ऐसा न करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की बात कही गई। उसने आरोप लगाया कि कुमार के इशारे पर उन्हें धमकाया गया है। शिकायत पर सीमापुरी थाना पुलिस जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। फिलहाल, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिलशाद गार्डन में रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता मंगलवार सुबह कार से आनंद विहार के लिए निकली। सुबह करीब 10.15 बजे सीमापुरी रेड लाइट पर बाइक पर सवार हेलमेट लगाए दो लोगों ने उसे रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक रखकर शिकायत वापस लेने को कहा

kumar vishwash accused of threatening to kill woman

पीछे बैठे शख्स ने पिस्टल उसकी कनपटी पर लगा दी। आरोपी ने 24 घंटे के भीतर उससे कुमार के खिलाफ दी गई शिकायत वापस लेने के लिए कहा। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।


इसके बाद आरोपी फरार हो गए। महिला का कहना है कि दोनों शख्सों में से एक कुमार का निजी सचिव शैल था। उधर, महिला ने बताया कि इससे पूर्व भी उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

इसकी शिकायत वह पुलिस उपायुक्त से कर चुकी हैं। शिकायत में महिला ने यह भी कहा है कि कुमार मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह को भी धमकियां मिल रही हैं।

क्या है विवाद

kumar vishwash accused of threatening to kill woman

महिला आप पार्टी की कार्यकर्ता थी। 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान महिला कुमार के साथ अमेठी गई थी। कुछ शरारती लोगों ने इसको मुद्दा बनाकर महिला और कुमार के बीच संबंधों की अफवाह फैला दी।


इन लोगों के खिलाफ महिला ने 29 अप्रैल को नंद नगरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने कुमार के खिलाफ महिला आयोग से शिकायत की।

उसका कहना था कि कुमार सार्वजनिक तौर पर उसके साथ संबंधों की अफवाह से इंकार नहीं कर रहे, जिसकी वजह से उसका पारिवारिक जीवन खतरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed