अब खुद के बचाव में हाईकोर्ट पहुंच गए कुमार विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘आप’ नेता कुमार विश्वास ने महिला विवाद मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह के रवैये को लेकर हाईकोर्ट में दस्तक दी है।
विश्वास ने आरोप लगाया है कि बरखा सिंह राजनीति से प्रेरित होकर इस मामले में निर्णय ले रही हैं।
ऐसे में उन्हें जारी समन पर रोक लगाते हुए संबंधित महिला को भी उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणियां करने से मना किया जाए। विश्वास ने याचिका में आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह शुक्ला को मुख्य रूप से निशाने पर लिया है।
विश्वास ने ये लगाए हैं आरोप
आप नेता का कहना है कि बरखा सिंह स्वयं एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी रही हैं और जिस प्रकार वे उनके खिलाफ मीडिया में बयानबाजी कर रही हैं उससे उनकी बदनियती साफ जाहिर हो रही है।
वे पूरे मामले का जानबूझ कर मीडिया ट्रायल करवा रही हैं ताकि उनकी व उनके परिवार की प्रतिष्ठा खराब हो सके। गौरतलब है कि आयोग ने पहले विश्वास और उनकी पत्नी को 4 मई को पेश होने को कहा था।
जब वह नहीं आए तो फिर उन्हें छह मई को बुलाया गया। हालांकि आप नेता उस दिन भी आयोग के सामने नहीं आए।