फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas makes mockery of news which says he is about to join bjp

BJP में जाने की अटकलों का विश्वास ने ऐसे उड़ाया मजाक

Thu, 19 Jan 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 Jan 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas makes mockery of news which says he is about to join bjp
कुमार विश्वास - फोटो : SELF

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबर जोरों से फैल रही है।

विज्ञापन


भाजपा में शाम‌िल होने की अटकलों का कुमार विश्वास ने इनका अपने ही अंदाज में खंडन किया है। उन्होंने भाजपा में ‌शामिल होने की बात को लेकर कई ट्वीट्स कर मजाकिया अंदाज में इनका जवाब दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार से ही मीडिया में आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आप नेता विश्वास यूपी के साहिबाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं। इन खबरों में दावा किया है कि कुमार विश्वास से बीजेपी की बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द इसका ऐलान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं मनीष स‌िसोद‌‌िया ने भी इस बारे में एक ट्वीट क‌िया ज‌िसे व‌िश्वास ने अपने पेज पर र‌ीट्वीट क‌िया ज‌िसमें कहा गया है क‌ि पीएम टीडीपी ज्वाइन करने वाले हैं।



पहले भी उड़ी थी ऐसी अफवाह

kumar vishwas makes mockery of news which says he is about to join bjp
कुमार ‍व‌िश्वास - फोटो : सोशल मीड‌िया

बता दें कि 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पंजाब, गोवा और गुजरात से लड़ रही है। इन तीन राज्यों में से विश्वास को गोवा में प्रचार करने का जिम्मा सौंपा गया है। हाल ही में विश्वास ने गोवा में पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार भी किया था।

पंजाब के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी उनका नाम नहीं है। इसमें अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और भगवंत मान को तो जगह मिली है, लेकिन विश्वास का नाम नहीं है। ऐसे में इन कयासों को और ज्यादा बल मिल रहा है।

गौरतलब है क‌ि हर चुनाव के दौरान ऐसी खबरें आती हैं क‌ि कुमार व‌िश्वास बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं जो हर बार न‌िराधार ही साब‌ित होती हैं। द‌िल्ली व‌िधानसभा के दौरान और लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी ही खबरें आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed