BJP में जाने की अटकलों का विश्वास ने ऐसे उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबर जोरों से फैल रही है।
भाजपा में शामिल होने की अटकलों का कुमार विश्वास ने इनका अपने ही अंदाज में खंडन किया है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की बात को लेकर कई ट्वीट्स कर मजाकिया अंदाज में इनका जवाब दिया है।
दरअसल, मंगलवार से ही मीडिया में आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आप नेता विश्वास यूपी के साहिबाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं। इन खबरों में दावा किया है कि कुमार विश्वास से बीजेपी की बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द इसका ऐलान हो सकता है।
Kumar Vishwas joins Congress-TMC-AIDMK-BJD-JMM-AGP Etc😜 pic.twitter.com/D0dRSRqkOs
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 17, 2017
PM ji had said to improve 'Sense of Humor', bhakts took it as 'Sense of Rumor'... Lage Raho!! 😂🤓
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 18, 2017
.@akhileshsharma1 @ArvindKejriwal Yes,according to sources PM joining TDP,now run this as a news.Just joking like u guys😜
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 18, 2017
वहीं मनीष सिसोदिया ने भी इस बारे में एक ट्वीट किया जिसे विश्वास ने अपने पेज पर रीट्वीट किया जिसमें कहा गया है कि पीएम टीडीपी ज्वाइन करने वाले हैं।
मेरे पास तो खबर है कि यूपी चुनाव के बाद प्रधानमंत्री जी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं. उनकी राहुल गांधी से मुलाक़ात भी हो चुकी है!! https://t.co/iEYXQGbyLh
— Manish Sisodia (@msisodia) January 18, 2017
पंजाब-गोवा में AAP दिल्ली वाला परिणाम दोहरा रही है क्यूँकि Modia ठीक वैसी ही अफवाहबाजी में जुटा है,फ़र्ज़ी पोल,फ़र्ज़ी ख़बरें,फ़र्ज़ी आरोप😊
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 18, 2017
पहले भी उड़ी थी ऐसी अफवाह
बता दें कि 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पंजाब, गोवा और गुजरात से लड़ रही है। इन तीन राज्यों में से विश्वास को गोवा में प्रचार करने का जिम्मा सौंपा गया है। हाल ही में विश्वास ने गोवा में पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार भी किया था।
पंजाब के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी उनका नाम नहीं है। इसमें अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और भगवंत मान को तो जगह मिली है, लेकिन विश्वास का नाम नहीं है। ऐसे में इन कयासों को और ज्यादा बल मिल रहा है।
गौरतलब है कि हर चुनाव के दौरान ऐसी खबरें आती हैं कि कुमार विश्वास बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं जो हर बार निराधार ही साबित होती हैं। दिल्ली विधानसभा के दौरान और लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी ही खबरें आई थीं।