कुमार की विश्वसनीयता पर महिला ने खड़े किए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार विश्वास का अवैध संबंध का मामला इतना बढ़ गया है कि आम आदमी पार्टी व उन्हें खुद मीडिया में आकर इस मामले में सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने अपनी पूरी बात में इसे मीडिया से प्रेरित बताया है।
विश्वास ने इस मामले में अपनी सफाई दी है कि उस महिला ने उन्हें मेल करके साफ लिखा था कि 'भईया' मैंने शिकायत दर्ज कर दी है, अब मैं क्या करूं?
कुमार विश्वास ने बताया कि उसने 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। महिला की शिकायत में लिखा है कि उसे बदनाम करने की कोशिश की गई है और इसके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मीडिया गढ़ रहा है गलत खबरें
इसके साथ ही कुमार विश्वास ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया गलत खबरें गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से उनके खिलाफ कैंपेनिंग हो रही है मगर ऐसे लोग भूल गए हैं कि उनके पास भी परिवार है।
विश्वास ने कहा कि यह सब केवल हमें नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है। विश्वास ने कहा कि लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं और वह ऐसी गंदी राजनीति के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
वहीं कुमार विश्वास की इस बात पर कि यह पूरा प्रपंच राजनीति से प्रेरित है पीड़ित महिला ने कहा है कि ना ही वो बीजेपी की एजेंट है और न ही कांग्रेस की। उसने केवल कुमार विश्वास से अपील की थी कि वो मीडिया में आकर इस मसले पर अपनी सफाई दे दें।
विश्वास मीडिया में आकर क्यों नहीं देते सफाई
महिला ने कुमार विश्वास को चैलेंज किया कि अगर वो सच्चे हैं तो वह सामने आकर स्पष्टीकरण क्यों नहीं दे देते? वह पूछती है कि आखिर मीडिया का इन सबसे क्या लेना-देना है?
उसने कहा कि वह बस इसलिए सामने आई है ताकि वह लोगों के बीच आकर यह बात साफ कर सके कि विश्वास और उसके बीच कुछ नहीं है आखिर कुमार विश्वास ऐसा क्यों नहीं कर रहे?
उसने बोला कि उसने उन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी जिन्होंने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। उसे नहीं पता कि वो लोग बीजेपी के हैं या आप के।
विश्वास के पीए ने लिख कर दी थी कंप्लेंट
उसने ये भी कहा कि कुमार विश्वास मेल भेजने की जो बात कर रहे हैं
वो भी गलत है। उसने कोई मेल नहीं भेजा है क्योंकि वह पढ़ी लिखी नहीं है।
साथ ही पीड़ित महिला ने ये भी कहा कि उसने कोई शिकायत नहीं लिखी बल्कि वो शिकायत उसे आप के दफ्तर से ही लिख के दी गई थी।
उसने कहा कि वह कंप्लेंट उसे विश्वास के पीए ने दी थी और कहा था कि वो ये ले जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा दे।
'तथ्यहीन हैं सारे आरोप'
पीड़ित महिला के इन आरोपों के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ने भी कुमार विश्वास पर हमला बोल दिया है और इस मामले की पूरी जांच की मांग की है।
इसके बाद ही आप ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस कर इस खबर को निराधार और झूठ बताया है। आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सुबह से एक ऐसी खबर को तूल दिया जा रहा है जिसकी सच्चाई कुछ और है प्रचारित कुछ और किया जा रहा है।
संजय ने आगे कहा कि वह अपने मीडिया मित्रों से यह विनती करते हैं कि ऐसी झूठी और गलत खबरें न दिखाएं इससे उनका परिवार और बच्चे प्रवाभित होते हैं। संजय सिंह ने कहा कि उस महिला ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी लेकिन उसमें ऐसा कुछ भी नहीं था।