फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kumar vishwas gives clarification about illicit relationship in media

कुमार की विश्वसनीयता पर महिला ने खड़े किए सवाल

Mon, 04 May 2015 06:03 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
Kumar vishwas gives clarification about illicit relationship in media

कुमार विश्वास का अवैध संबंध का मामला इतना बढ़ गया है कि आम आदमी पार्टी व उन्हें खुद मीडिया में आकर इस मामले में सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने अपनी पूरी बात में इसे मीडिया से प्रेरित बताया है।

विज्ञापन


विश्वास ने इस मामले में अपनी सफाई दी है कि उस महिला ने उन्हें मेल करके साफ लिखा था कि 'भईया' मैंने शिकायत दर्ज कर दी है, अब मैं क्या करूं?

कुमार विश्वास ने बताया कि उसने 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। महिला की शिकायत में लिखा है कि उसे बदनाम करने की कोशिश की गई है और इसके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

मीडिया गढ़ रहा है गलत खबरें

Kumar vishwas gives clarification about illicit relationship in media

इसके साथ ही कुमार विश्वास ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा क‌ि मीडिया गलत खबरें गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से उनके खिलाफ कैंपेनिंग हो रही है मगर ऐसे लोग भूल गए हैं कि उनके पास भी परिवार है।

विश्वास ने कहा कि यह सब केवल हमें नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है। विश्वास ने कहा कि लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं और वह ऐसी गंदी राजनीति के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

वहीं कुमार विश्वास की इस बात पर कि यह पूरा प्रपंच राजनीति से प्रेरित है ‌पीड़ित महिला ने कहा ‌है कि ना ही वो बीजेपी की एजेंट है और न ही कांग्रेस की। उसने केवल कुमार विश्वास से अपील की थी कि वो मीडिया में आकर इस मसले पर अपनी सफाई दे दें।

विश्वास मीडिया में आकर क्यों नहीं देते सफाई

Kumar vishwas gives clarification about illicit relationship in media

महिला ने कुमार विश्वास को चैलेंज किया कि अगर वो सच्चे हैं तो वह सामने आकर स्पष्टीकरण क्यों नहीं दे देते? वह पूछती है कि आखिर मीडिया का इन सबसे क्या लेना-देना है?

उसने कहा कि वह बस इसलिए सामने आई है ताकि वह लोगों के बीच आकर यह बात साफ कर सके कि विश्वास और उसके बीच कुछ नहीं है आखिर कुमार विश्वास ऐसा क्यों नहीं कर रहे?

उसने बोला कि उसने उन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी जिन्होंने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। उसे नहीं पता कि वो लोग बीजेपी के हैं या आप के।

विज्ञापन

विश्वास के पीए ने लिख कर दी थी कंप्लेंट

Kumar vishwas gives clarification about illicit relationship in media

उसने ये भी कहा ‌कि कुमार विश्वास मेल भेजने की जो बात कर रहे हैं वो भी गलत है। उसने कोई मेल नहीं भेजा है क्योंकि वह पढ़ी लिखी नहीं है।

साथ ही पीड़ित महिला ने ये भी कहा कि उसने कोई शिकायत नहीं लिखी बल्कि वो शिकायत उसे आप के दफ्तर से ही लिख के दी गई थी।

उसने कहा कि वह कंप्लेंट उसे विश्वास के पीए ने दी थी और कहा था कि वो ये ले जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा दे।

'तथ्यहीन हैं सारे आरोप'

Kumar vishwas gives clarification about illicit relationship in media

पीड़ित महिला के इन आरोपों के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ने भी कुमार विश्वास पर हमला बोल दिया है और इस मामले की पूरी जांच की मांग की है।

इसके बाद ही आप ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस कर इस खबर को निराधार और झूठ बताया है। आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सुबह से एक ऐसी खबर को तूल दिया जा रहा है जिसकी सच्चाई कुछ और है प्रचारित कुछ और किया जा रहा है।

संजय ने आगे कहा क‌ि वह अपने मीडिया मित्रों से यह विनती करते हैं कि ऐसी झूठी और गलत खबरें न दिखाएं इससे उनका परिवार और बच्चे प्रवाभित होते हैं। संजय सिंह ने कहा कि उस महिला ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी ‌लेकिन उसमें ऐसा कुछ भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed