फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kumar vishwas gets woman commission notice for alleged illicit relationship

विश्वास की पत्नी की वजह से क्यों बिखर रहा एक महिला का परिवार

Mon, 04 May 2015 01:16 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
Kumar vishwas gets woman commission notice for alleged illicit relationship

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। कुमार विश्वास को अवैध संबंध के मामले में महिला आयोग ने नोटिस भेजी है।

विज्ञापन


बता दें कि कुमार विश्वास से अवैध संबंध के शक में आप की एक महिला कार्यकर्ता का घर बिखरने की कगार तक आ पहुंचा है। महिला के पति ने उसे घर से निकाल दिया है और तलाक की भी धमकी दी है।
विज्ञापन


महिला पिछले एक महीने से पति से अलग रह रही है। वह कुमार विश्वास के साथ लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में प्रचार के लिए भी गई थी। इसी कारण से उसने दिल्ली की महिला आयोग में कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसके बाद आयोग ने विश्वास को नोटिस भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में क्यों आया कुमार विश्वास की पत्नी का नाम

Kumar vishwas gets woman commission notice for alleged illicit relationship

जानकारी के अनुसार इस महिला आप कार्यकर्ता ने कुमार विश्वास की पत्नी पर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विश्वास की पत्नी यह अफवाहें फैला रही हैं कि उन्होंने महिला को अमेठी में कुमार ‌विश्वास के साथ सोते हुए रंगे हाथ पकड़ा था।

पीड़िता का ये भी कहना है कि उसे सोशल ‌मीडिया पर भी बदनाम करने की कोशिशें जारी हैं। उसके विनती करने के बाद भी कुमार विश्वास खुले तौर पर सबके सामने इन आरोपों का खंडन नहीं कर रहे हैं।

महिला आयोग ने पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद ‌कुमार विश्वास को नोटिस भेज कर, मंगलवार को आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश जारी कर दिया है।

अमेठी क्यों गई थी पीड़ित महिला

Kumar vishwas gets woman commission notice for alleged illicit relationship

गौरतलब है कि आयोग की एक टीम अमेठी जाकर भी जांच करेगी। महिला ने अपनी शिकायत में आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह से गुजारिश की है कि वह कुमार विश्वास व उनकी पत्नी दोनों को बुलाएं और वो म‌ीडिया में आकर बयान दें।

इस बयान में वह चाहती हैं कि वो दोनों इस बात को साफ करें कि विश्वास और महिला के अवैध संबंधों की बात झूठी है, ताकि उसका परिवार टूटने से बच जाए।

बता दें कि महिला ने अपनी ये शिकायत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी बीते 8 अप्रैल को भेजी थी। महिला के अनुसार 2014 में वह केजरीवाल के इस्तीफा देने के फैसले से काफी प्रभावित हुई थी और आप से जुड़ गई थी।

विश्वास ने ठुकराया महिला का आग्रह

Kumar vishwas gets woman commission notice for alleged illicit relationship

महिला का कहना है कि वह पार्टी से निर्देश मिलने के बाद अमेठी में पार्टी प्रचार के लिए अपने खर्च पर वहां गई। वह अपने दो बच्चों को भी पति के पास छोड़ पार्टी के प्रचार के ‌लिए अमेठी गई।

वह 5 दिन अमेठी में रही और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े कुमार विश्वास के लिए पूरे जोर-शोर से प्रचार किया। महिला ने बताया कि इतना होने पर भी जब विश्वास की पत्नी ने उसके बारे में दुष्प्रचार करना शुरू किया तो वह विश्वास से मिलने अपने पति और एक सहेली के साथ गाजियाबाद स्थित उनके घर गई।

उसने विश्वास से आग्रह किया कि इन अफवाहों का सार्वजनिक रूप से खंडन करें लेकिन विश्वास ने म‌ीडिया में आकर ऐसा कुछ भी करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद उसने केजरीवाल से सुनवाई की उम्मीद में उनसे भी शिकायत की लेकिन उन्होंने भी उसकी गुहार अनसुनी कर दी। तब मजबूर होकर उसने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed