फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kumar Vishwas attacks Delhi Government over new excise policy says crores of game behind it to profit some leaders

नई आबकारी नीति: कभी केजरीवाल का 'विश्वास' रहे कुमार का बड़ा खुलासा, बोले- ऐसे हुआ करोड़ों का खेल

Mon, 03 Jan 2022 03:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 03 Jan 2022 03:13 PM IST
सार

कुमार विश्वास पहले भी दिल्ली सरकार को उसके कई कामों के लिए घेरते रहे हैं। वह बिना किसी नेता का नाम लिए इशारों में अपनी बात कह देते हैं जिसके बाद उनके ट्वीट पर रिप्लाई करने वालों की लाइन लग जाती है।

विज्ञापन
Kumar Vishwas attacks Delhi Government over new excise policy says crores of game behind it to profit some leaders
kumar vishwas - फोटो : kumar vishwas

विस्तार

दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू हो चुकी है। इसके तहत दिल्ली में अब शराब की सरकारी दुकानें नहीं खुलेंगी बल्कि सभी दुकानें प्राइवेट होंगी। इस नई नीति के तहत दिल्ली में शराब पीने वालों की उम्र 25 से 21 कर दी गई है। दिल्ली सरकार अपनी इस नीति के लिए विपक्ष के साथ ही अपने कई पुराने साथियों का भी विरोध झेल रही है। 

विज्ञापन


एक ओर जहां आज नई आबकारी नीति के खिलाफ पूरी दिल्ली में भाजपा ने चक्का जाम किया हुआ है, वहीं पूर्व आप नेता व कवि कुमार विश्वास ने भी दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लिया है और इशारों इशारों में करोड़ों के खेल का गंभीर आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार विश्वास ने लिखा है, पीनेवालों की उम्र 21 से 18 करने और 1000 नए ठेके खुलवाने की नीति लागू करने की सिफारिश लेकर 2016 में दिल्ली शराब माफिया,दारू जमाखोर विधायक के साथ मेरे पास आया था। मैंने दुत्कार कर भगाया था और दोनों नेताओं को चेताया था। अब छोटेवाले के साले ने 500 करोड़ की डील में मामला सेट कर लिया है।

कुमार विश्वास पहले भी दिल्ली सरकार को उसके कई कामों के लिए घेरते रहे हैं। वह बिना किसी नेता का नाम लिए इशारों में अपनी बात कह देते हैं जिसके बाद उनके ट्वीट पर रिप्लाई करने वालों की लाइन लग जाती है।

कुमार विश्वास और नरेश बाल्यान का ट्विटर वार

विश्वास के ट्वीट पर आप विधायक नरेश बाल्यान ने भी उन्हें जवाब दिया जिसमें उन्होंने लिखा, 'लगता है आज सुबह गलत पदार्थ का सेवन कर लिया है आपने, 2021 तक दिल्ली में शराब पीने की आयु 25 वर्ष थी, नई नीति के बाद 21 वर्ष की गई है, दूसरा तथ्य यह है कि शराब का एक भी ठेका नहीं बढ़ा है, 4 कम हुए है, बाकी हमे पता है की राज्यसभा का दर्द जीवन भर रहेगा, ऐसे ही झूठ फैलाते रहे!'

इस पर कुमार विश्वास ने भी जवाब में ट्वीट करते हुए ये खुलासा कर दिया कि वो जिस दारू जमाखोर विधायक की बात कर रहे थे वह बाल्यान ही हैं। कुमार विश्वास ने लिखा, “चोर जो चुप ही लगा जाता तो वो कम पिटता, बाप का नाम बताने की जरूरत क्या थी..!” मैंने तो बस “दारू जमाखोर विधायक” लिखा था, तुम ही आए थे यह जताने की जरूरत क्या थी बालक?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed