फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas apologizes in arun jaitley defamation case, know all detail of case

केजरीवाल के बाद कुमार विश्वास ने भी मांग ली अरुण जेटली से माफी, खत्म होगा मानहानि मामला

Tue, 29 May 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 May 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwas apologizes in arun jaitley defamation case, know all detail of case

वित्त मंत्री अरूण जेठली मानहानि मामले में अब आप नेता कुमार विश्वास ने भी माफी मांग ली। इसके बाद अरुण जेटली ने उनके खिलाफ चल रहा मानहानि का मुकदमा वापस ले लिया है।

विज्ञापन


कुमार विश्वास ने बेहद रचनात्मक भाषा में जेटली को पत्र लिखकर माफी मांगी जिसे जेटली ने स्वीकार कर केस वापस ले लिया है। हालांकि उन्होंने अपने पत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर भडास निकाली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले में आरोपी रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा, दीपक वाजपेयी, आशुतोष व संजय सिंह ने एक अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके इन मामलों को खत्म करने के लिये हाईकोर्ट व पटियाला हाउस में जेटली व आरोपियों की ओर से संयुक्त अर्जी दायर की गई थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। उस समय विश्वास ने माफी मांगने से इंकार कर दिया था।

केजरीवाल पहले ही मांग चुके थे माफी

kumar vishwas apologizes in arun jaitley defamation case, know all detail of case

जस्टिस राजीव सहाय एंडलॉ के समक्ष तीन मई को कुमार विश्वास ने कहा था कि उन्होंने जेटली के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने केवल अरविंद केजरीवाल की बातों का समर्थन कर उन्हें दोहराया था। उनकी बातों से जेटली की छवि खराब हुई इसका उन्हें खेद है।वह आगे सुनवाई नहीं चाहते लेकिन अपना बयान दर्ज कराने के लिये उन्हें मोहलत चाहिये।
 
विश्वास ने खेद के लिए पत्र में सबसे पहले जेठली के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इसके बाद जमकर केजरीवाल  के खिलाफ भडास निकाली है।

 

विश्वास ने कहा हमने जनआंदोलन से निकली पार्टी का मुखिया केजरीवाल को चुना और उन्होंने राजनीति में कपिल सिब्बल, नितिन गडकरी के अलावा सवार्जनिक क्षेत्र में काम करने वाले नेताओं, पत्रकारों व व्यापारियों को भ्रष्ट कहा। हमने अपने नेता पर विश्वास कर उनकी बात को माना। इतना ही नहीं कई बार उन्हें आगह भी किया कि तथ्यों के बिना कोई आरोप न लगाए।

जेटली के बारे में आप नेतातओं ने कही थीं ये बातें

kumar vishwas apologizes in arun jaitley defamation case, know all detail of case

विश्वास ने कहा कि केजरीवाल नहीं माने और फिर उन्होंने मुझ जैसे व अन्य लाखों कार्यकर्ताओं की राय लिए बिना ही उन्होंने माफी मांगनी शुरु कर दी। केजरीवाल ने मेरा केस लड़ रहे वकील तक को हटा दिया और लगाए गए आरोपों पर दस्तावेज तक नहीं दे रहे। ऐसे में उन्हें दुख है और वे आगे मामले में सुनवाई नहीं चाहते।


जेठली ने इस पत्र में खेद जताने मात्र को ही माफी मानते हुए मुकदमा वापस लेने के लिए आवेदन दायर कर दिया।  पेश मामला दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) से जुड़ा है।

 

मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत छह आप नेताओं ने बयान जारी कर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाये थे। इन नेताओं का कहना था कि वर्ष 1999 से 2013 तक ऊडीडीसीए के अध्यक्ष थे और उनके कार्यकाल में कामकाज में भारी वित्तीय अनियमितता हुई थी और निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed