फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Krishna Janmashtami: Laddu Gopal tableaux will attack social evils

Krishna Janmashtami : सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करेंगी लड्डू गोपाल की झांकियां, पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर

Sun, 25 Aug 2024 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन राजपूत, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 02:19 AM IST
सार

इसमें महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को खत्म करना, प्रदूषण पर वार, सामाजिक अन्याय, महिला सशक्तिकरण, नशाखोरी, यौन उत्पीड़न, भ्रष्टाचार समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के संदेश झांकियों के माध्यम से दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami: Laddu Gopal tableaux will attack social evils
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की झांकियां सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती नजर आएंगी। इसे लेकर विभिन्न समितियों ने विशेष तैयारियां की हैं। इसमें महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को खत्म करना, प्रदूषण पर वार, सामाजिक अन्याय, महिला सशक्तिकरण, नशाखोरी, यौन उत्पीड़न, भ्रष्टाचार समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के संदेश झांकियों के माध्यम से दिए जाएंगे। इसके अलावा मटकी फोड़ लीला से भी युवाओं को संदेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


जन्माष्टमी समिति ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। उनका उद्देश्य गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश को समाज में लागू करना है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की प्रवक्ता साध्वी प्राची ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी को विशेष तरह से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए गोवर्धन पहाड़ के मॉडल पर सामाजिक बुराइयों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


यही नहीं, पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में मीराबाई के व्यक्तित्व पर एक विशेष प्रस्तुति, कालिया नाग मर्दन, श्रीकृष्ण का विराट रूप दर्शन और कंस वध जैसी प्रस्तुतियां शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मनु भाकर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कुरीतियों को दर्शाने वाली मटकियां फोड़ीं जाएंगी
उन्होंने बताया कि विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को दर्शाने वाली मटकियां फोड़ीं जाएंगी। कार्यक्रम की खासियत टेक्नोलॉजी और संस्कृति का संगम होगा, जिसमें 100 फुट के डिजिटल मंच पर थ्रीडी प्रोजेक्शन का उपयोग किया जाएगा। वहीं, छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति के संस्थापक जय भगवान गोयल ने बताया कि बंगाल में हुई महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मटकी फोड़ने वाली टीम में लड़कियों की भी टोली शामिल होगी। सभी गोविन्दाओं की टीम ने देश के वीर योद्धाओं के नाम पर अपनी-अपनी टीमों के नाम रखे हैं। इसमें टीम गुरु गोविंद सिंह, पृथ्वीराज चौहान, राजा विक्रमादित्य, सम्राट अशोक, छत्रपति शिवाजी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह आदि शामिल हैं।

राजस्थान से आए मोर के पंख से सजेगा बिरला मंदिर का गर्भगृह
राजस्थान से आए मोर के पंख से मंदिर मार्ग स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिरला मंदिर) का गर्भगृह सजेगा। मंदिर के प्रशासक विनोद मिश्रा ने बताया कि गर्भगृह को इस बार विशेष रूप देने के लिए गर्भगृह को कई हजार मोर के पंख से सजाया जाएगा। क्योंकि कान्हा को मोर पंख बेहद प्रिय है। रविवार से उत्सव मंदिर में शुरू हो जाएगा। इसी दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा फूलों से मंदिर परिसर की सजावट होगी।


बर्फ से बना 11 फुट ऊंचा शिवलिंग आकर्षण का केंद्र
श्री महाशक्ति दुर्गा मंदिर समिति संस्था के उप प्रधान अनिल जैसवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से होगा। इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य आकर्षण बर्फ से बना 11 फुट ऊंचा शिवलिंग होगा। जिसकी शोभा देखते ही बनेगी। इसके अलावा बाल कान्हा का भव्य दरबार व अलौकिक श्रृंगार होगा। यही नहीं, 56 भोग का प्रसाद व तीन फुट ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग भी लोगों में चर्चा का केंद्र होगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed