फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kovid-19's A3I strain becomes aggressive, hence increasing patients

खास खबर: कोविड-19 का ए3आई स्ट्रेन हुआ आक्रामक, इसलिए बढ़ रहे मरीज

Thu, 05 Nov 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2020 05:35 AM IST
सार

  • इस स्ट्रेन के सबसे ज्यादा मरीज दिल्ली और तेलंगाना में
  • 28 अक्तूबर के बाद प्रभावितों की संख्या में रोज इजाफा

विज्ञापन
Kovid-19's A3I strain becomes aggressive, hence increasing patients
कोरोना के लगातार बढ़ते मामले

विस्तार

दिल्ली में कोरोना वायरस का तीसरा पीक आ चुका है। रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मरीज मिलने के पीछे कोरोना वायरस का ए3आई स्ट्रेन बताया जा रहा है जोकि अब आक्रामक रूप ले चुका है। भारतीय वैज्ञानिकों ने कुछ समय पहले ही देश भर में अलग अलग स्ट्रेन सक्रिय होने की पुष्टि की थी। इसमें दिल्ली और तेलंगाना में ए3आई नामक स्ट्रेन सबसे ज्यादा मरीजों में मिल रहा था। 

विज्ञापन


हैदराबाद स्थित सीसीएमबी संस्थान के वैज्ञानिकों का मानना है कि अब तक ए3आई स्ट्रेन का मिश्रित असर दिखाई दे रहा था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि कौन सा स्ट्रेन सबसे ज्यादा गंभीर या तीव्र प्रसार वाला हो सकता है, लेकिन दिल्ली की स्थिति देख ए3आई की आक्रामक प्रवृत्ति के बारे में एहसास किया जा सकता है। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह कहना तब तक जल्दबाजी होगा, जब तक ठोस अध्ययन के परिणाम हासिल नहीं होते हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली में अब रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मरीज आने लगे हैं। 2 मार्च को पहला केस आने के बाद 23 जून तक पहला पीक देखने को मिला था। 23 जून को एक दिन में 3947 संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद दूसरा पीक 16 सितंबर को आया, जब एक दिन में 4473 संक्रमित मरीज सामने आए। इसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटने लगी लेकिन बीते 28 अक्तूबर को एक दिन में 4853 मरीज मिलने के बाद रोजाना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6700 पार कर चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


10 तरह के स्ट्रेन सामने आए हैं
कोरोना मरीजों के सैंपल से जीनोम सिक्वेसिंग के बाद तैयार गियर-19 डाटा के अनुसार अब तक देश में 3154 जीनोम सिक्वेसिंग हुई है। 19 राज्यों से सैंपल लेने के बाद देश में कोरोना वायरस के करीब 10 तरह के स्ट्रेन सामने आए हैं। सीसीएमबी के निदेशक डॉ. राकेश मिश्रा का कहना है कि दिल्ली में 269 सैंपल की सिक्वेसिंग के बाद पता चला है कि 185 सैंपल में ए3आई स्ट्रेन मिला था। जबकि 62 सैंपल में ए2ए स्ट्रेन पाया गया। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना ग्रस्त 80 फीसदी से ज्यादा मरीजों में ए2ए स्ट्रेन है लेकिन दिल्ली में फैल रहा कोरोना संक्रमण ए3आई स्ट्रेन के साथ है। अभी तक के वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार ए3आई स्ट्रेन ज्यादा तेजी से प्रसारित होने वाला कोविड वायरस का स्ट्रेन है। 


जांच नहीं बढ़ी, संक्रमण दोगुना बढ़ा
30 सिंतबर को दिल्ली में 59,807 सैंपल की जांच की गई थी। इनमें से 3227 कोरोना संक्रमित मिले थे। ठीक इसी तरह 16 अक्तूबर को 58,145 सैंपल की जांच में 3428 कोरोना संक्रमित पाए गए। पिछले एक दिन की बात करें तो 59,540 सैंपल की जांच में 6725 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दिल्ली में वायरस की जांच में बड़ा बदलाव नहीं आया है। जांच अभी भी उतनी ही हो रही है, लेकिन संक्रमित सैंपल की संख्या में करीब दोगुना बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed