फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know why the dark of night prowl station Panhuchi two real sisters.

जानिए रात के अंधेरे में छिपकर स्टेशन पर क्यों पहुंची दो सगी बहनें

Mon, 14 Sep 2015 08:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 14 Sep 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
Know why the dark of night prowl station Panhuchi two real sisters.

आत्महत्या करने की नियत से ओल्ड स्टेशन पर आई दो सगी बहनों को रेलवे सुरक्षा बल ने बचा लिया। घटना रविवार रात की है।

विज्ञापन


पूछताछ में महिलाओं ने ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। आरपीएफ ने परिजनों को सूचना देकर स्टेशन बुलवाया और दोनों को उनके हवाले कर दिया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे एएसआई एसएल मीना प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे कि दो महिलाएं ट्रैक के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दीं।

ससुराल वालों से परेशान थीं दोनों

Know why the dark of night prowl station Panhuchi two real sisters.

उन्होंने दोनों को बुलाया और पूछताछ की। महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह ससुराल जनों से परेशान हैं और अब जीना नहीं चाहतीं।

एएसआई ने दोनों को थाने लाए और परिजनों को सूचना देकर बुलवाया।  सूचना पर पहुंचे महिलाओं के मामा समयपुर रोड बल्लभगढ़ निवासी राम विलास को सुपुर्द कर दिया।

महिलाओं की पहचान गोरई श्यामगढ़ी गांव, जिला अलीगढ़ निवासी ज्योति और आंसू के रूप में हुई है। दोनों सगी बहनें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed