फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know why One Delhi One Ride plan fails in DTC buses

डीटीसी बसों में फेल हो रहा ‘वन दिल्ली वन राइड’ प्लान, ये है बड़ा कारण

Thu, 27 Dec 2018 11:29 AM IST
राजेश सैनी अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 27 Dec 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Know why One Delhi One Ride plan fails in DTC buses
dtc

राजधानी में कॉमन मोबिलिटी को लागू करने के उद्देश्य से डीटीसी बसें में मोटा बजट खर्च करके लगाया गया इलेक्ट्रिक टिकटिंग मशीन सिस्टम फ्लोप साबित हो रहा है। मेट्रो कार्ड से डीटीसी बसों में टिकट खरीदना यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। हालात ऐसे हैं कि ईटीएम में मेट्रो कार्ड लगाते ही मशीनों के हैंग होने का सिलसिला जारी है।      

विज्ञापन

  
ईटीएम के हैंग होने की समस्या को डीटीसी प्रबंधन और सरकार द्वारा इसकी तकनीकी खराबी ठीक होने की बात कही गई, लेकिन वर्तमान में भी डीटीसी बसों में ईटीएम के हैंग होने की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यात्री वरुण शर्मा ने बताया कि पंडित पंत मार्ग से आरएल-77 रूट की बस में कनॉट प्लेस जाने के लिए सवार हुए। इस बीच उन्होंने बस में टिकट खरीदने के लिए मेट्रो स्मार्ट कार्ड दिया, लेकिन मशीन में कार्ड लगाते ही मशीन हैंग हो गई। बस के कंडक्टर द्वारा कई बार कोशिश करने के बावजूद स्मार्ट कार्ड से टिकट नहीं बनाया जा सका।
विज्ञापन


कंडक्टर ने उन्हें बताया कि उन्हें रोजाना अलग मशीन दी जाती है और सभी मशीनें हैंग होती हैं। टिकट खरीदने के लिए जेब में कैश न होने की स्थिति में उन्हें बस से बीच में ही उतरना पड़ा। इसके अलावा डीटीसी बसों में ईटीएम की हैंग होने की शिकायतें पिछले कई महीनों से लगातार मिल रही हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने डीटीसी की करीब साढ़े 3 हजार से ज्यादा बसों में मोटा बजट खर्च करके ईटीएम मशीनें लगाई थीं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में डीटीसी में लागू किया गया था कॉमन मोबिलिटी कार्ड
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने हाल ही में कॉमन मोबिलिटी कार्ड का अनावरण किया था। अगस्त में डीटीसी की सभी बसों में इसे लागू किया गया था। उन्होंने डीटीसी बसों में ईटीएम में तकनीकी खराबी के ठीक होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार, वन दिल्ली वन राइड के कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है और लगातार यात्रियों की सुविधा के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से यात्री डीटीसी बसों में टिकट खरीद सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed