फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know whom Delhi CM Kejriwal said Serial killer committed six murders with same pattern

और तल्ख होगी दिल्ली की राजनीति: केजरीवाल ने किसे कहा सीरियल किलर? जिसने एक ही पैटर्न से किए छह मर्डर

Thu, 25 Aug 2022 09:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Aug 2022 09:56 PM IST
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है जो दिल्ली में मचे सियासी घमासान में घी डालने का काम करने वाले हैं।

विज्ञापन
Know whom Delhi CM Kejriwal said Serial killer committed six murders with same pattern
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की सियासी जंग में सीएम केजरीवाल ने नया ट्विस्ट डाल दिया है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने भाजपा को सीरियल किलर कहा है। केजरीवाल के ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उनके इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारों में मचा घमासान और बढ़ने की उम्मीद है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि एक सीरियल किलर है। उसने छह मर्डर किए हैं। सभी मर्डर एक ही पैटर्न से किए गए हैं। एक और मर्डर कोशिश की गई है। जिसका पैटर्न पूर्व की तरह ही है।

विज्ञापन


इसके बाद केजरीवाल लिखते हैं कि इस बार वो यानी कि सीरियल किलर फेल हो गया। पीड़ित कह रहा है उसी ने हमला किया है। मैंने देखा पर सारा मीडिया पीड़ित से सबूत मांग रहा है। अरे, चश्मदीद गवाह है, सेम पैटर्न है। सबूत तो पुलिस इकट्ठा करेगी। उसे गिरफ्तार तो करो।

विज्ञापन

इस ट्वीट को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीरियल किलर शब्द भाजपा के लिए, छह मर्डर से मतलब उन राज्यों से है जहां सत्ता परिवर्तन हुआ है। पीड़ित शब्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के लिए प्रयोग किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed