जानिए कौन बनेगा सेक्स सीडी कांड में फंसे संदीप की जगह दिल्ली सरकार में नया मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार की बर्खास्तगी के बाद उनकी जगह दिल्ली सरकार के नये मंत्री की तलाश पूरी हो गई है। सूत्र बताते हैं कि सीमापुरी से विधायक राजेंद्र पाल गौतम नये मंत्री हो सकते हैं।
इनका नाम लगभग तय है। दिलचस्प यह है कि गौतम उसी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो आरटीआई एक्टिविस्ट के तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कर्मभूमि रहा है।
गौतम को जल्द ही मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, अन्य मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल की संभावना है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि नये मंत्री के चयन में उनकी जातीय पृष्ठभूमि अहम रही।
क्यों केजरीवाल की पहली पसंद हैं गौतम
राजेंद्रपाल गौतम अनुसूचित जाति से आते हैं। हालांकि, आप में दूसरे कई विधायक इसी पृष्ठभूमि से आते हैं। लेकिन गौतम की शैक्षणिक योग्यता और सियासी मसलों पर पकड़ बेहतर रही है।
पेशे से वकील गौतम ने विधानसभा के अंदर कई बार बेहद संजीदगी से मसलों को रखा है। सूत्र बताते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन का बोझ कम किया जा सकता है।जैन के कुछ विभाग श्रम मंत्री गोपाल राय को दिए जाने की चर्चा है। गोपाल राय के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि उनकी अभी भी थैरेपी होती है।
लेकिन गोपाल राय अब काम करने की स्थिति में हैं। लिहाजा उन्हें कुछ मंत्रालय दिए जा सकते हैं। ज्यादा संभावना इस बात की है कि उन्हें दुबारा परिवहन मंत्रालय दिया जा सकता है।