फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know who will be 23 years old Delhi girl engaged with shahid

23 साल की दिल्ली गर्ल जो बनेगी शाहिद की दुल्हनियां

Mon, 23 Mar 2015 12:11 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
Know who will be 23 years old Delhi girl engaged with shahid

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत को अपना हमसफर बनाने वाले हैं। इन दोनो की शादी इसी साल दिसम्बर के महीने में हो सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति को दोनों की इंगेजमेन्ट भी हो चुकी है। शाहिद की बनने वाली दुल्हनिया मीरा दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में इंग्लिश ऑनर्स की स्टूडेन्ट रही हैं। इससे पहले उनकी स्कूलिंग दिल्ली के वसन्त वेली स्कूल से हुई है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि शाहिद कपूर अपने होने वाली इस हमसफर से एक धार्मिक कार्यक्रम राधा स्वामी सत्संग में मिले थे। इससे पहले शाहिद और मीरा दोनों ही इस रिलेशनशिप को छुपाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली गर्ल को दिल दे बैठे शाहिद

Know who will be 23 years old Delhi girl engaged with shahid

खबर ये भी है कि कुछ दिन पहले शाहिद के पिता पंकज कपूर अपने बेटे की होने वाली दुल्हन के मां-बाप से उनके छतरपुर हाउस जाकर मिले भी थे।


कुछ समय पहले शाहिद कपूर ने अपनी शादी को लेकर चल रही गॉसिप्स पर ये कहकर फुलस्टॉप लगा दिया था कि वो किसी के साथ शादी करना चाहते हैं जो कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है।

इस तरह से वो जिंदगी के एक नए पहलू को भी देख पाएंगे। भले ही शाहिद कपूर के फैंस को ये खबर चौंकाने वाली लगे, लेकिन ये अच्छा है कि शाहिद वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं।

23 साल की मीरा हैं इंग्लिश ऑनर्स थर्ड ईयर की स्टूडेन्ट

Know who will be 23 years old Delhi girl engaged with shahid

23 साल की मीरा फिलहाल इंग्लिश ऑनर्स थर्ड ईयर की स्टूडेन्ट हैं। शाहिद और मीरा दोनों ही खुद के रिलेशनशिप को मीडिया से दूर रखना चाहते थे, और वो इसमें कामयाब भी रहे।

वैसे तो बॉलीवुड के इस स्टार का कई सितारों से नाम जुड़ा, लेकिन शाहिद को अपनी हमसफर सपनों की नगरी में नहीं बल्कि देश की राजधानी में मिली।

करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा तक के नाम शादि कपूर के साथ बॉलीवुड गॉसिप्स का हिस्सा बने। फिलहाल हम तो बॉलीवुड के इस स्टार को उनकी लाइफ के लिए ऑल दा बेस्ट कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed