फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know Who is Mukesh Ahlawat he Will take oath as new cabinet minister of Delhi

कौन हैं मुकेश अहलावत?: दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्री के रूप में लेंगे शपथ, इस विधानसभा क्षेत्र से हैं विधायक

Thu, 19 Sep 2024 04:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Sep 2024 04:36 PM IST
सार

मुकेश साल 2020 में पहली बार विधायक बने। मुकेश अहलावत सुल्तानपुरी से विधायक हैं और यह अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं।

विज्ञापन
Know Who is Mukesh Ahlawat he Will take oath as new cabinet minister of Delhi
मुकेश अहलावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतिशी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे, इनमें मुकेश अहलावत का भी नाम शामिल है। मुकेश पहली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुकेश सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वह साल 2020 में पहली बार विधायक बने और राजकुमार आनंद की जगह लेंगे। इससे पहले इस सीट पर संदीप कुमार विधायक थे। उनका टिकट कटने के बाद आम आदमी पार्टी ने इन्हें मौका दिया था।

विज्ञापन

आतिशी के साथ कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। दिल्ली में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। दिल्ली को एक नया कैबिनेट मंत्री मिलेगा। मुकेश अहलावत सुल्तानपुरी से विधायक हैं। यह अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। बता दें कि दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल छह मंत्री होते हैं। अभी पांच मंत्री मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे। एक मंत्री की जगह अभी खाली है जो आतिशी की जगह पर मंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी, उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकार के गठन के प्रस्ताव के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा था।

विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आतिशी को चुना। मंगलवार शाम राजनिवास पहुंचे केजरीवाल ने केजरीवाल ने एलजी का सौंपा। साथ में आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उपराज्यपाल ने दोनों प्रस्तावों को बुधवार मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेज दिया। इसमें 21 सितंबर को आतिशी को शपथ दिलाने का प्रस्ताव भी एलजी ने राष्ट्रपति को दिया। यह फाइल केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed