फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   know the hiked price of vegetables

मंडी में जबरदस्त गर्माहट, जानें सब्जियों के भाव कितने बढ़े

Wed, 29 Nov 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Nov 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
know the hiked price of vegetables
vegetables - फोटो : विवेक निगम

सर्दी के मौसम में सब्जियों में जबरदस्त गर्माहट आ गई है। सब्जियों के भाव कम होने की बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं। थोक बाजार में तो भाव बढ़े ही हैं, खुदरा व्यापारी तो दोगुने भाव बढ़ाकर बेच रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि थोक व्यापारी दावा कर रहे हैं कि अगले पंद्रह दिन में हरी सब्जियों के भाव गिरेंगे। सब्जियों के भाव इस कदर उछाल ले रहे हैं कि गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। आलू, प्याज, टमाटर जो रोजमर्रा की सब्जियां हैं, इसमें भी आग लगी हुई है।
विज्ञापन


आलू जो थोक बाजार में 2-13 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, वही आलू दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग भाव से बिक रहा है। नई खेप वाला आलू भी दिल्ली के कई इलाकों में 20-30 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह प्याज की कीमत मंडियों में 12.50-40 रुपये प्रति किलो है, लेकिन यही प्याज आम मार्केट में 60-80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, तो उत्तरी दिल्ली में 50-70 रुपये प्रति किलो। मटर का भाव सौ रुपये प्रति किलो से नीचे गिर ही नहीं रहा है।

मंडी के व्यापारियों की मानें तो पिछले साल की तुलना में सब्जियों के भाव बढ़े हैं, क्योंकि दक्षिण भारत में बारिश के कारण सब्जियां कम आ रही हैं, लेकिन खुदरा व्यापारी यह बहाना बनाकर सब्जियां बेच रहे हैं कि आवक ही कम है, जबकि मांग के अनुरूप सब्जियां दिल्ली की मंडियों में पहुंच रही हैं। खुदरा व्यापारी लोकल बाजार की सब्जियों को भी महंगी कीमत पर बेच रहे हैं। 

मंडी में सब्जियों के भाव (थोक भाव) 

know the hiked price of vegetables
vegetables - फोटो : विवेक निगम

आलू : 2-13 रुपये प्रति किलो
प्याज : 12.50-40 रुपये प्रति किलो
टमाटर : 12-44 रुपये प्रति किलो 
बैंगन : 4-12.50 रुपये प्रति किलो
बींस : 20-30 रुपये प्रति किलो 
खीरा : 5-20 रुपये प्रति किलो
फूलगोभी : 14.50-22.75 रुपये प्रति किलो
घीया : 6.75-22.75 रुपये प्रति किलो
मेथी : 13-15 रुपये प्रति किलो
सरसों पालक : 10-16 रुपये प्रति किलो

खुदरा बाजार में सब्जियों की कीमत

know the hiked price of vegetables
vegetables - फोटो : विवेक निगम
आलू : 20-30 रुपये प्रति किलो
प्याज : 60-80 रुपये प्रति किलो
टमाटर : 50-70 रुपये प्रति किलो 
बैगन : 25-30 रुपये प्रति किलो 
बींस : 40-50 रुपये प्रति किलो
खीरा : 40-50 रुपये प्रति किलो
फूलगोभी : 40-60 रुपये प्रति किलो 
मटर : 100 रुपये प्रति किलो 
घीया : 30-35 रुपये प्रति किलो।
मेथी : 25 रुपये प्रति किलो 
सरसों पालक : 30 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed