दिल्ली के कितने कर्ज में डूबे हैं ये बड़े नेता!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी टीवी तो कभी अखबारों में बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेता कभी-कभी ऐसे काम कर जाते हैं जब मामला हैरान करने वाला हो जाता है। आपको शायद ना पता हो, लेकिन हम आज आपको ऐसी ही खबर बता रहे हैं जो आपको चौंका सकती है।
बिल ना भरने पर बिजली कट जाती है ऐसा सिर्फ आम लोगों के साथ होता है, लेकिन खास लोग बिल भरें या ना भरें उनके घर की बिजली गुल नहीं होती।
नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने एक ऐसी लिस्ट जारी की है जिसमें उन नेताओं के नाम हैं जिन्होंने अपनी बिजली पानी का बिल जमा नहीं किया है।
मोदी के मंत्रियों और पूर्व प्रधानमंत्री ने भी नहीं भरा बिल
मानव संसाधन विकास मंत्री हों या फिर कैबिनेट में बड़ा ओहदा पाने वाले नेता। कांग्रेस की अध्यक्ष महोदया हो या फिर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सभी के नाम बिल ना जमा करने वालों की इस लिस्ट में शामिल हैं।
ये वो लोग है जिन्होंने दिल्ली म्यूनिसिपल कार्पोरेशन को बिजली और पानी के बिल का पैसा नहीं चुकाया है। इस पूरी लिस्ट में हैरान कर देने वाली बात ये है कि 300 सांसद ऐसे हैं जो बिजली पानी का बिल क्या होता है नहीं जानते, क्योंकि इन्होंने इसे चुकाया ही नहीं।
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, वर्तमान केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केन्द्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला और रामविलास पासवान जैसे बड़े नामों ने कार्पोरेशन का बिल ही नहीं चुकाया है।
ये लिस्ट लंबी है इनका भी नाम है इस लिस्ट में
ये लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती बल्कि बढ़ती जाती है। देश में अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह भी इस नेतागीरी में कहां पीछे रहने वाले थे।
इनपर भी दिल्ली म्यूनिसिपल कार्पोरेशन का बिल बकाया है। कांग्रेस के एक और नेता जगदीश टाइटलर ने भी बिजली पानी का बिल नहीं भरा है।
राष्ट्रीय लोकमंच के नेता अमर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में है जिसमें नेताओं के पास बिजली-पानी का बिल चुकाने के पैसे भी नहीं हैं। दिसंबर 2014 से इन नेताओं ने बिजली के बकाया बिल नहीं चुकाए हैं।
जानें किस नेता पर है कितना बकाया!
कांग्रेस की अध्यत्र सोनिया गांधी पर कार्पोरेशन का 193 रुपये बकाया है वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 22 हजार 934 रुपए का बिल जमा नहीं किया है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा पर तो 1 लाख 49 हजार की रकम बकाया है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने 25 हजार 484 रूपए का बिल नहीं भरा है।
मोदी के कई कैबिनेट मंत्रियों के नाम इस लिस्ट में हैं जिसमें केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर कार्पोरेशन का 12 हजार 934 रूपए का बिल है। वहीं रामविलास पासवान ने 49 हजार 464 रूपए बिजली पानी के नहीं भरे हैं।
शशि थरूर पर 7 हजार 374 रूपए का बिल तो वहीं लालकृष्ण आडवाणी पर 3311 रूपए का बिल बकाया है। लोकमंच पार्टी के नेता अमर सिंह ने भी बिल नहीं भरा है और इन पर 1.74 लाख रूपए निगम के आ रहे हैं।