फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know, how did the new twist in the case of woman hit the brick?

महिला को ईंट मारने के मामले मे आया नया मोड़

Thu, 28 May 2015 04:39 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 May 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
Know, how did the new twist in the case of woman hit the brick?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हवलदार सतीश चंद्र द्वारा महिला रमनजीत कौर को ईंट मारने के मामले में इन दिनों चौंकाने वाली बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


हवलदार सतीश चंद्र को निर्दोष बताने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी के कार्यालय में अज्ञात लेटर आ रहे हैं। ये लोग वह जो सामने नहीं आना चाहते है और हवलदार को निर्दोष बता रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के पास हवलदार के पक्ष में तीन गवाह भी सामने आए हैं, इनमें एक महिला भी है। नई दिल्ली जिला डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि हवलदार सतीश चंद्र के पक्ष में अज्ञात लेटर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में निर्दोष है हवलदार !

Know, how did the new twist in the case of woman hit the brick?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह के चार पत्र आ चुके हैं। ये लेटर दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी के कार्यालय में आ रहे हैं। वहां से इन्हें तुगलक रोड थाना पुलिस को भेजा गया है।

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्र में हवलदार को निर्दोष बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि महिला की गलती है और हवलदार की कोई गलती नहीं है। नई दिल्ली जिला डीसीपी ने लेटर भेजने वालों के नामों का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

दूसरी तरफ हवलदार के पक्ष में एक महिला समेत तीन गवाह भी सामने आए हैं। गवाहों ने अपने बयान में कहा है कि रमनजीत कौर ही ज्यादा हाय-तौबा मचा रही थी। महिला एक बार मौके से चली गई थी।

अहम गवाह भी आए सामने

Know, how did the new twist in the case of woman hit the brick?

वह वापस लौटी थी और हवलदार से झगड़ा करने लगी थी। महिला ने हवलदार को पहले ईंट मारी थी। इसके बाद ही हवलदार ने अपना आपा खोया था। दूसरी तरफ रोहिणी स्थित एफएसएल की टीम ने मंगलवार को महिला की स्कूटी और हवलदार की बाइक का निरीक्षण किया।

एफएसएल टीम ये देख रही है कि स्कूटी व बाइक खुद ही गिरकर क्षतिग्रस्त हुई हैं या फिर उनको जानबूझकर तोड़ा गया है। गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस के हवलदार सतीश चंद्र द्वारा महिला को ईंट मारने के मामले के बाद हवलदार के खिलाफ तुगलक रोड थाने में महिला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।

हवलदार को घटना वाले दिन पहले निलंबित किया गया था और उसे बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। हवलदार सतीश चंद्र ने भी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए तुगलक रोड थाना पुलिस को शिकायत दी थी। मगर तुगलक रोड थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed