फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   knee implant cost will not be increased in delhi

केंद्र सरकार ने दी मरीजों को बड़ी राहत, नहीं बढ़ेंगे घुटना इम्प्लांट के दाम

Sun, 12 Aug 2018 09:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Aug 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
knee implant cost will not be increased in delhi
फाइल फोटो
घुटना इम्प्लांट को लेकर देश के करोड़ों मरीजों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने इन इम्प्लांट की कीमतों को नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की बैठक में इस प्रस्ताव को तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया गया है। 

इसके तहत वर्ष 2017 में घुटना इम्प्लांट की कीमतों पर लगे नियंत्रण को बरकरार रखने और कीमतें पहले जैसी ही रखने की सलाह दी गई है। यानि इस वर्ष घुटने के इंप्लांट की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। अभी तक एक घुटने के इंप्लांट के लिए 54,720 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।      

बताया जा रहा है कि कुछ समय से इम्प्लांट निर्माता कंपनियों का सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा था। मूल्य नियंत्रण के बाद इनकी कीमतों में काफी कमी देखने को मिली है। 
विज्ञापन

2017 से पहले देश में एक घुटना प्रत्यारोपण में मरीज को करीब सवा लाख रुपये का खर्च आता था, लेकिन अभी दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे अस्पताल में यह कीमत करीब 60 हजार तक पहुंच चुकी है। 

इसमें इम्प्लांट के अलावा अन्य सर्जरी सामान की कीमतें शामिल हैं। वहीं जो इम्प्लांट देश में भी बनते हैं, उनका मेटेरियल भी विदेशों से ही आता है। 

जब कीमतें तय की गईं थीं, तब और अब के डॉलर की कीमतों में फर्क आ चुका है। इसलिए भी इम्प्लांट की कीमतें बढ़नी चाहिए। हालांकि इन तर्कों पर विचार करने के बाद एनपीपीए ने कीमतों को नहीं बढ़ाने का फैसला लिया।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed