फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   KK Rao Gurugram and OP Singh Faridabad Police Commissioner

केके राव गुरुग्राम और ओपी सिंह फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त

Wed, 01 Jul 2020 07:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Jul 2020 07:19 AM IST
सार

  • गुरुग्राम पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील को पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (अपराध) बनाया गया

विज्ञापन
KK Rao Gurugram and OP Singh Faridabad Police Commissioner
केके राव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त केके राव को गुरुग्राम का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पहले भी वह गुरुग्राम पुलिस आयुक्त का पद संभाल चुके हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरिच) ओपी सिंह को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। ओपी सिंह मृतक अभिनेता सुशांत सिंह के जीजा हैं।

विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील को पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (अपराध) बनाया गया है। साउथ रेंज, रेवाड़ी के एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। केके राव ने कहा कि बीते कार्यकाल में उन्होंने गुरुग्राम में यातायात, अपराध पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया इस बार भी उनका ध्यान इस पर रहेगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने 10 आईपीएस व एक एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं। डीजी, क्राइम पीके अग्रवाल को राज्य सतर्कता ब्यूरो महानिदेशक लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed