फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kite lovers take precautions metallic manjha can prove to be fatal

Delhi: पतंगबाजी का शौंक रखने वाले एहतियात बरतें, मेटेलिक मांझा साबित हो सकता है जानलेवा

Sun, 14 Aug 2022 11:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 14 Aug 2022 11:07 PM IST
सार

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड ने कहा है कि इलेक्ट्रिकल नेटवर्क से जुड़े किसी भी असुरक्षित परिस्थिति की सूचना 19124 पर दें। यह भी कहा है कि पतंगों को उड़ाने के लिए प्रयोग में आने वाला मांझा बिजली का सुचालक होता है। अक्सर यह ओवरहैड लाइव वायर के संपर्क में आने पर हाइ वोल्टेज बिजली ट्रांसमिट कर सकता है।

विज्ञापन
kite lovers take precautions metallic manjha can prove to be fatal
हादसों की पतंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने पतंगबाजी का शौक रखने वालों से पतंग उड़ाने के दौरान एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले पतंगबाजी सुरक्षा व सावधानी के साथ करें। ओवरहेड बिजली की तारों व खंभों आदि से दूर रहें। क्योंकि मेटल कोटेड मांझे के बिजली की तारों-खंभों में उलझने से अस्पताल, जल बोर्ड, दिल्ली मेट्रो समेत अन्य जरूरी सेवाओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।

विज्ञापन


टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड ने कहा है कि इलेक्ट्रिकल नेटवर्क से जुड़े किसी भी असुरक्षित परिस्थिति की सूचना 19124 पर दें। यह भी कहा है कि पतंगों को उड़ाने के लिए प्रयोग में आने वाला मांझा बिजली का सुचालक होता है। अक्सर यह ओवरहैड लाइव वायर के संपर्क में आने पर हाइ वोल्टेज बिजली ट्रांसमिट कर सकता है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि मेटल कोटेड मांझों के बड़े पैमाने पर प्रयोग करने से न सिर्फ पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति की जान को खतरा होता है बल्कि इसकी वजह से आसपास की बिजली सप्लाई में भी बाधा पहुंच सकती है। 33/66 केवी क्षमता की ओवरहैड लाइन के ट्रिप होने से इलाके के करीब 10,000 बाशिंदों की बिजली सप्लाई बाधित हो सकती है। 11 किलोवॉट लाइन में व्यवधान पड़ने से 2500 निवासियों की बिजली सप्लाई पर असर पड़ सकता है। हर साल ऐसे कई मामले सामने आते हैं। दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत ऐसा करना दंडनीय अपराध में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा पावर के चीफ-ऑपरेशंस एंड सेफ्टी सुब्रत दास ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा बड़ी प्राथमिकता है। असुरक्षित तरीके से पतंगे उड़ाने की वजह से पावर सप्लाई में शॉर्ट सर्किट हो सकता है जिसके कारण गंभीर चोटें, शारीरिक नुकसान, मौतें व अन्य दुर्घटनाओं के अलावा ट्रांसमिशन तारों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता है। इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा उपायों का पालन करें। असुरक्षित तरीके से पतंगबाजी जान को जोखिम में डाल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed