फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kissa Khaki Ka story of woman Sub Inspector Saroj Singh

'किस्सा खाकी का': संघर्ष और लगन से सरोज सिंह ने बनाया मुकाम, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक बनीं प्रेरणा स्रोत

Sun, 20 Mar 2022 06:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Mar 2022 06:35 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने रविवार को पॉडकास्ट 'किस्सा खाकी का' 11वां एपिसोड प्रसारित किया। जिसमें महिला सब इंस्पेक्टर सरोज सिंह के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Kissa Khaki Ka story of woman Sub Inspector Saroj Singh
सब इंस्पेक्टर सरोज सिंह - फोटो : दिल्ली पुलिस

विस्तार

दिल्ली पुलिस द्वारा संचालित पॉडकास्ट 'किस्सा खाकी का' में रविवार को महिला सब इंस्पेक्टर सरोज सिंह के संघर्ष और लगन की कहानी सुनाई गई। जिसमें बताया गया कि सब इंस्पेक्टर सरोज सिंह का जन्म राजस्थान के किसान परिवार में हुआ था। सरोज की पांच बहने और एक भाई है। सरोज को अपनी शिक्षा के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


स्कूल के दिनों में सरोज ने 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही उन्होंने एक प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति भी हासिल की। जिसके बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रवेश किया। मेहनत और लगन ने वह अपने परिवार और गांव दोनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं। वर्तमान में उनके पति और बहन भी दिल्ली पुलिस का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस द्वारा संचालित 'किस्सा खाकी का' भारत में किसी भी पुलिस बल द्वारा पहली पॉडकास्ट श्रृंखला है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने इसकी शुरुआत की। पॉडकास्ट ने इस साल जनवरी में अपनी शुरुआत के बाद से काफी लोकप्रियता हासिल की है। 'किस्सा खाकी का' में अपराध, जांच और मानवता की कहानियां सुनाई जाती हैं। दिल्ली पुलिस के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर हर रविवार को 'किस्सा खाकी का' प्रसारित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed