फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kisllfuji husband was in fair Dismiss

मेले में किया किस..फौजी पति ने किया डिसमिस

Fri, 23 Jan 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 23 Jan 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Kisllfuji husband was in fair Dismiss

आर्मी जवान की पत्नी ने मेले में पति को किस क्या किया, दोनों के संबंधों में खटास आ गई, जो अब तलाक की नौबत तक पहुंच गई है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी का करेक्टर ठीक नहीं है, लिहाजा वह उसके साथ नहीं रहेगा।

विज्ञापन


पत्नी का कहना है कि पति का किसी और महिला से संबंध है, उसने इसका विरोध किया तो पति उसके करेक्टर पर बेतुके आरोप लगा रहा है। वह पति के साथ ही रहेगी। महिला थाने में दोनों की काउंसलिंग चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों की हाल ही में शादी हुई थी। पति आर्मी में है और पत्नी हाउस वाइफ। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का करेक्टर ठीक नहीं।

इसका सुबूत उसके पास ये है कि पत्नी ने उसे मेले में जहां सैकड़ों लोग थे, उनके सामने सार्वजनिक रूप से किस किया था। कोई शरीफ पत्नी ऐसा नहीं कर सकती। इसके अलावा और भी कई बातें उसने देखीं, जिससे यही बात साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, पत्नी का कहना है कि उसने किस पति को किया था, किसी गैर व्यक्ति को नहीं। उसका आरोप है कि उसके पति के एक महिला से संबंध हैं। दोनों के बीच मोबाइल पर हुई आपत्तिजनक बातचीत की रिकार्डिंग उसके पास है।


जो साबित करती है कि उसके पति का करेक्टर ठीक नहीं है। बावजूद इसके वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। महिला एसएचओ शीला चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों में काउंसलिंग में अगर समझौता नहीं होता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed