Kisan Andolan Live: राकेश टिकैत ने पीएम मोदी के संबोधन की बातों को बताया झूठ, कहा- हमें 500 की भीख नहीं एमएसपी का हक चाहिए
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 23वें दिन में प्रवेश कर गया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के किसानों के साथ संवाद किया हालांकि उसके बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने पीएम की अधिकतर बातों को झूठ बताया और कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र का भी निजीकरण करना चाहती है, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कृषि क्षेत्र में सुधार की जरूरत है: सीताराम येचुरी
कृषि क्षेत्र में सुधार की जरूरत है। हमने मैनिफेस्टो में जो बातें रखी हैं उसको सरकार ने लागू नहीं किया... सैकड़ों किसान यहां पर बैठे हैं, क्या वे नहीं समझते उनकी भलाई में क्या है? कृषि कानूनों को वापिस लीजिए। ये कानून किसान का साथ नहीं देते हैं: CPI-M के महासचिव सीताराम येचुरीकृषि क्षेत्र में सुधार की जरूरत है। हमने मैनिफेस्टो में जो बातें रखी हैं उसको सरकार ने लागू नहीं किया... सैकड़ों किसान यहां पर बैठे हैं, क्या वे नहीं समझते उनकी भलाई में क्या है? कृषि क़ानूनों को वापिस लीजिए। ये क़ानून किसान का साथ नहीं देते हैं: CPI-M के महासचिव सीताराम येचुरी pic.twitter.com/ydE3jwO2V8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2020
सिंघु बॉर्डर पहुंची अभिनेत्री स्वरा भास्कर
A humbling day, to see the grit, resolve and determination of protesting farmers and the elderly at #SinghuBorder #FarmersProtests pic.twitter.com/WIGg6bdqkF
— Swara Bhasker (@ReallySwara) December 17, 2020
खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि एमएसपी पर एक कानून लागू करने की जरूरत है: सुरजेवाला
खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि एमएसपी पर एक कानून लागू करने की जरूरत है। तो फिर मोदीजी मोदीजी की बात क्यों नहीं सुनते: रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेसPM Narendra Modi himself had declared that a law on the MSP needs to be implemented. Then why doesn't Modiji listen to Modiji: Randeep Surjewala, Congress pic.twitter.com/ghZbXcmGVk
— ANI (@ANI) December 18, 2020
मोदी सरकार अब ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बड़ी व्यापारी कंपनी बन गई हैः सुरजेवाला
किसान 21 दिन से सर्दी में, लाखों की संख्या में, दिल्ली के चारों तरफ न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मोदी सरकार अब ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बड़ी व्यापारी कंपनी बन गई है। जो किसान की मेहनत की गंगा को मैली कर मुट्ठी भर पूंजीपतियों को पैसा कमवाना चाहती है: रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस pic.twitter.com/osu8hnnsX2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2020
अब किसान करेंगे हल क्रांति, हल से हल निकलेगा
यूपी गेट पर 22वें दिन भी किसान डटे रहे। राकेश टिकैत ने कहा कि अब हल क्रांति होगी। हल से निकलेगा हल, बातचीत से हल नहीं निकल सका तो बंजर दिल्ली को हल से जोत देंगे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी पर खरीद गारंटी की मांग पर किसान डटे रहेंगे, अगर सरकार स्वामीनाथन की रिपोर्ट को भी लागू कर दे तो यह और अच्छी बात होगी। हालांकि स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करने का सरकार का दावा सरासर झूठा है।वीएम सिंह ने साझा किया भाकियू के साथ मंच, नाराजगी हुई दूर
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने शुक्रवार को नाराजगी दूर करते हुए यूपी गेट पर भाकियू के मंच को साझा किया। इसी के साथ वीएम सिंह ने अपना मंच आज से खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने वीएम सिंह आंदोलन से अलग बता दिया था जिसके बाद वीएम सिंह अलग मंच बनाकर आंदोलन कर रहे थे।स्मृति ईरानी ने मेरठ से साधा राहुल गांधी पर निशाना
कांग्रेस नेता और मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने किया भोजन वितरित
कांग्रेस नेता और मुक्केबाज, विजेंद्र सिंह ने टिकरी बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन स्थल पर जमींदारा छात्र संगठन (JSO) द्वारा आयोजित लंगर में भोजन वितरित किया। उन्होंने कहा 'हम यहां अपने देश के किसानों की सेवा के लिए हैं। हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि 3 काले कानूनों के खिलाफ है।'Delhi: Congress leader & boxer, Vijender Singh distributes food at langar organised by Jamindara Student Organization (JSO) for protesting farmers at Tikri Border
— ANI (@ANI) December 18, 2020
"We are here to serve the farmers of our country. Our fight is not against the govt but the 3 black laws," he says pic.twitter.com/FPu4i1i8R2