फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kisan Andolan Latest News : 11 farmers will fast for three days from tomorrow at all protest site

सभी धरना स्थलों पर आज से तीन दिन तक अनशन करेंगे 11-11 किसान, 27 को 'मन की बात' के दौरान थाली बजाने की अपील

Mon, 21 Dec 2020 12:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 21 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News :  11 farmers will fast for three days from tomorrow at all protest site
आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देते राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

अपनी मांगों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से डटे किसानों अब सख्त रुख अख्तियार करने का निर्णय लिया है। अगले एक सप्ताह के दौरान अलग-अलग तरीके से किसान केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताएंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान सभी धरना स्थलों पर 11-11 किसान सोमवार से बुधवार तक अनशन करेंगे, भाजपा नेताओं को ज्ञापन सौंपकर कृषि कानूनों को वापस लेने, किसान दिवस पर दोपहर का भोजन न बनाने का निर्णय लिया है। 26-27 को हरियाणा के सभी टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा तो एक कॉरपोरेट घराने के सभी खाद्य उत्पादों के बहिष्कार का किसानों ने निर्णय लिया है। 27 दिसंबर को जब प्रधानमंत्री की तरफ से 'मन की बात' की जाएगी, उस वक्त किसान देश भर में थाली, ताली के शोर में उनकी आवाज को दबाएंगे।
विज्ञापन



सिंघु बॉर्डर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत, दर्शनपाल सहित अन्य नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात नहीं जन की बात करें। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ओछी हरकत कर रही है। किसानों के नाम अनुयायिओं को पैसे देकर रैली निकलवा रही है। किसानों को 50 लाख के मुचलके भरवा रही है। हम इससे डरने वाले नहीं हैं। किसान नेता दर्शनपाल, रलधू सिंह, सरजीत सिंह फूल सहित अन्य किसान नेताओं ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी धरना स्थल पर सोमवार से बुधवार तक 11-11 किसान अनशन पर होंगे। 23 दिसंबर को किसान दिवस पर देश के किसान दोपहर का भोजन नहीं बनाएंगे जबकि 25 दिसंबर को भाकियू कार्यकर्ता भाजपा नेताओं को ज्ञापन सौंपकर जवाब लेंगे।

26 दिसंबर को मोदी सरकार के घटक दलों को ज्ञापन सौंपकर किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करेंगे। 26-27 दिसंबर के दौरान हरियाणा के सभी टोल प्लाजा कर दिए जाएंगे जबकि सोमवार से अडानी के सभी खाद्य उत्पादों का (आटा, तेल, रिफाइंड सहित अन्य उत्पाद) किसान बहिष्कार करेंगे।

श्रद्धांजलि सभा

सिंघु बॉर्डर पर सुबह 11 बजे से एक बजे के बीच आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले किसानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें किसानों, परिजनों सहित तमाम वर्गों के लोग शामिल हुए। इसके बाद किसान नेताओं ने पूरे दिन संबोधन के दौरान किसानों के हक की लड़ाई में पीछे न हटने का दावा करते हुए आंदोलन की आगे की रुपरुखा तैयार करने में जुटे रहे। मृतक किसानों की याद में पाठ किया गया तो हर तरफ अरदास किया गया ताकि इस आंदोलन को आगे और सशक्त बनाया जा सके।

किसान समर्थकों में भी केंद्र सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। सिंघु बॉर्डर पर संबोधन के दौरान कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक विरोध जारी रखने का दावे पर टिकैत किसानों ने इन कानूनों को कॉरपोरेट्स के हक में बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed