फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran is not the face of BJP in Delhi

दिल्ली में किरण नहीं मोदी जिताएंगे BJP को

Sun, 01 Feb 2015 07:41 PM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
Kiran is not the face of BJP in Delhi

भाजपा के अजेय रथ को आगे बढ़ाने के प्रयास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के जंग में अपने चेहरे को आगे करते हुए चुनावी रफ़जा को लोकसभा के रंग में रंगने का सियासी दांव भी चल दिया है। राजधानी वासियों को दुनिया का सपना दिखाते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली के परिणाम पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया की नजर है।

विज्ञापन


एक ओर मोदी ने अपने आप को दिल्ली के चेहरे के रूप में पेश करते हुए दिल्लीवासियों से हर गली में सेवा का अवसर मांगा है। तो भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उनके नायक की छवि पर करारा प्रहार किया।
विज्ञापन


भाजपा के अभियान को अपने चेहरे पर केंद्रित करने के साथ मोदी ने चुनावी मुद्दों को स्थानीय के बजाय राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय मसलों की ओर मोड़ने का प्रयास किया। इस प्रयास में पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की हर घटना न सिर्फ देश में बल्कि पूरे विश्व में प्रभाव पैदा करती है
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।

Kiran is not the face of BJP in Delhi

दिल्ली के सियासी रूख को लोकसभा चुनाव के अंदाज में घुमाने के प्रयास में मोदी ने कहा की आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। उसके लिए जिम्मेदार वे खुद (मोदी) नहीं बल्कि भारत की जनता है।


दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण करार देते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली का मतदान कौन विधायक बने, कौन न बने, किसकी सरकार बने, किसकी न बने, इतने मात्र के लिए सीमित नहीं है।

बल्कि ये चुनाव तय करेंगे कि पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान की छवि कैसी होगी। मोदी ने कहा है कि वे दिल्लीवालों को एक ऐसी सरकार देंगे जिसे देखना तो दूर उन्होंने उसके बारे में सोचा भी नहीं होगा।

काम नहीं आया किरण का चेहरा

Kiran is not the face of BJP in Delhi

बताया जा रहा है कि किरन बेदी का चेहरा न चमक पाने के कारण भाजपा को अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए एकबार फिर से पीएम मोदी के चेहरे पर निर्भर होना पड़ा है। मोदी ने भी चुनौती स्वीकारते हुए अपने चेहरे को पूरी तरह से दिल्ली से जोड़ने का प्रयास किया।


पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल्लीवासी हो गया हूं, दिल्ली वालों ने मुझे बुलाया है। मेरा मकसद सिर्फ साउथ ब्लॉक में बैठना नहीं, मुझे सच्चा सेवक बनकर आपकी सेवा करनी है, मुझे हर गली की सेवा का मौका दीजिए।

पीएम के इस प्रयास को केजरीवाल के असर को बेअसर करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय मुद्दों के सहारे केजरीवाल ने चुनावी जमीन पर भाजपा को कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed